कांग्रेस नेता ने कहा, हमारे सभी मठाधीश अधिवक्ता भी चिदंबरम की जमानत नहीं करा पाये
भोपाल : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने पार्टी के बड़े नेताओं, जो देश के नामी वकील भी हैं, का नाम लिये बिना कटाक्ष करते हुए कि वह पूर्व केन्द्रीय मंत्री चिदंबरम की जमानत भी नहीं करा पाये. चिदंबरम आईएनएक्स मीडिया मामले में फिलहाल सीबीआई की हिरासत में है . […]
भोपाल : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने पार्टी के बड़े नेताओं, जो देश के नामी वकील भी हैं, का नाम लिये बिना कटाक्ष करते हुए कि वह पूर्व केन्द्रीय मंत्री चिदंबरम की जमानत भी नहीं करा पाये. चिदंबरम आईएनएक्स मीडिया मामले में फिलहाल सीबीआई की हिरासत में है . विधायक लक्ष्मण सिंह ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘‘चिदंबरम जी निर्दोष सिद्ध हों,पार्टी की स्वच्छ छवि बने, यही कामना करते हैं, परंतु दुख इस बात का है कि हमारे सभी "मठाधीश" अधिवक्ता जिन्हें बार-बार राज्य सभा का सदस्य बनाया, उनकी जमानत नहीं करा पाये.” वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी चिदंबरम के लिये जमानत की कोशिश करने वाले वकीलों में शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए