पूरा देश मना रहा है 73वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले की प्राचीर से छठी बार देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Aug 2019 12:54 AM
दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को लगातार छठी बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक लाल किले से भाषण देंगे. उम्मीद की जा रही कि अपने संबोधन में पीएम जम्मू कश्मीर, सरकार के महत्वपूर्ण फैसले और अर्थव्यवस्था की स्थिति समेत कई मुद्दों पर अपने विचार रखेंगे. देश के 73वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले […]
दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को लगातार छठी बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक लाल किले से भाषण देंगे. उम्मीद की जा रही कि अपने संबोधन में पीएम जम्मू कश्मीर, सरकार के महत्वपूर्ण फैसले और अर्थव्यवस्था की स्थिति समेत कई मुद्दों पर अपने विचार रखेंगे. देश के 73वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से भाषण देने के साथ ही पीएम मोदी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बराबरी कर लेंगे. अटल बिहारी वाजपेयी भाजपा के पहले ऐसे नेता थे, जिन्होंने 1998 से 2003 के बीच लगातार छह बार लाल किले की प्राचीर से तिरंगा झंडा फहराया और स्वतंत्रता दिवस पर भाषण दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










