ePaper

रेलवे का स्पष्टीकरण : नौकरियों में कटौती की योजना नहीं

Updated at : 30 Jul 2019 5:39 PM (IST)
विज्ञापन
रेलवे का स्पष्टीकरण : नौकरियों में कटौती की योजना नहीं

नयी दिल्ली : रेलवे ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि नौकरियों में कटौती की कोई योजना नहीं है और नियमित कामकाज की समीक्षा के लिए जोनल कार्यालयों को पत्र भेजे गये हैं. रेलवे ने कहा कि जोनल कार्यालयों को ऐसे कर्मचारियों की पहचान करने के वास्ते पत्र भेज गये हैं जिनकी आयु 55 वर्ष से […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : रेलवे ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि नौकरियों में कटौती की कोई योजना नहीं है और नियमित कामकाज की समीक्षा के लिए जोनल कार्यालयों को पत्र भेजे गये हैं.

रेलवे ने कहा कि जोनल कार्यालयों को ऐसे कर्मचारियों की पहचान करने के वास्ते पत्र भेज गये हैं जिनकी आयु 55 वर्ष से अधिक हो गयी है और जिन्होंने सेवा में 30 वर्ष पूरे कर लिये हों और ये पत्र कामकाज की नियमित समीक्षा के लिए भेजे गये हैं. रेलवे का यह स्पष्टीकरण उन अटकलों के बाद आया है जिनमें कहा जा रहा था कि रेलवे बड़ी संख्या में अपने कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त करने की योजना बना रहा है. रेलवे ने एक बयान में कहा कि यह समीक्षा, रेलवे प्रतिष्ठान संहिता द्वारा निर्धारित की गयी थी और इसे प्रशासन द्वारा लोकहित में आयोजित किये जाने की जरूरत है.

बयान में कहा गया है, सेवा शर्तों के अनुपालन में रेलवे कर्मचारियों के कामकाज की नियमित समीक्षा करने के लिए रेलवे जोन/उत्पादन इकाइयों को पत्र जारी किये गये हैं. रेलवे ने कहा कि 2014-2019 की अवधि के दौरान विभिन्न श्रेणियों में लगभग 1,84,262 कर्मचारियों की नियुक्तियां की गयी थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola