दहेज के लालची पति ने पत्नी के साथ मारपीट कर किया अप्राकृतिक यौन शोषण, गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jul 2019 6:49 PM
जींद : हरियाणा के जींद जिले में दहेज की डिमांड पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट करने तथा अप्राकृतिक यौन शोषण करने के आरोप में महिला पुलिस ने पति को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया और जिंद ले आयी. उसे अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया गया है. […]
जींद : हरियाणा के जींद जिले में दहेज की डिमांड पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट करने तथा अप्राकृतिक यौन शोषण करने के आरोप में महिला पुलिस ने पति को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया और जिंद ले आयी. उसे अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया गया है. जींद के ओम नगर निवासी एक महिला ने गत चार जुलाई को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी शादी 18 जून 2017 को लुधियाना निवासी हरप्रीत के साथ हुई थी.
शिकायत के अनुसार शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज की मांग कर रहे थे. मांग पूरी न होने पर अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती थी. महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति हरप्रीत उसके साथ अप्राकृतिक यौन शोषण करता था, जिसके चलते उसे मानसिक और शारीरिक पीड़ा का सामना करना पड़ा.
महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके पति हरप्रीत, ससुर महेंद्र, सास अरूणा, देवर गुरप्रीत के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ, कुकर्म करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हरप्रीत को कल देर रात लुधियाना से गिरफ्तार कर यहां लायी और उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










