पूरे देश में जून महीने में बारिश सामान्य से 33 फीसदी रही कम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jul 2019 7:48 AM
नयी दिल्ली : देश में जून महीने में बारिश सामान्य से 33 फीसदी कम दर्ज की गयी है. मौसम विभाग के 28 फीसदी उपमंडलों में बारिश में कमी दर्ज की गयी है और पांच उपमंडलों में बारिश सामान्य रही है. हालांकि, मानसून के इस सप्ताह और अधिक सक्रिय होने की संभावना है. भारतीय मौसम विज्ञान […]
नयी दिल्ली : देश में जून महीने में बारिश सामान्य से 33 फीसदी कम दर्ज की गयी है. मौसम विभाग के 28 फीसदी उपमंडलों में बारिश में कमी दर्ज की गयी है और पांच उपमंडलों में बारिश सामान्य रही है. हालांकि, मानसून के इस सप्ताह और अधिक सक्रिय होने की संभावना है.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अपर महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है जिससे मध्य भारत सहित ओडिशा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश हो सकती है.
महापात्रा ने कहा कि उत्तर भारत के हिस्सों दिल्ली, पंजाब और हरियाणा को इस कम दबाव के क्षेत्र से कोई फायदा नहीं मिलेगा और इस बात की संभावना क्षीण है कि इन राज्यों में इस वजह से बारिश होगी। तीस जून तक मानसून उत्तर भारत के कुछ इलाकों को छोड़कर पूरे देश में पहुंच चुका है. इसने अभी दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में दस्तक नहीं दी है.
मौसम विभाग के 36 में से 28 उपमंडलों में बारिश ‘‘कम” दर्ज की गयी है जबकि दो उपमंडलों में बारिश को ‘‘अत्यधिक कमी” की श्रेणी में रखा गया है. केवल पांच उपमंडलों- कोंकण एवं गोवा, जम्मू और कश्मीर, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, पूर्वी राजस्थान और गुजरात में सामान्य वर्षा दर्ज की गयी है.
मानसून केरल के तट पर एक सप्ताह की देरी से आठ जून को पहुंचा था. उसके बाद अरब सागर में उठे ‘वायु’ चक्रवात की वजह से इसके आगे बढ़ने में बाधा पहुंची.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










