वायुसेना के लापता विमान AN-32 का मलबा अरुणाचल प्रदेश में मिला : वायुसेना सूत्र

नयी दिल्ली : वायुसेना के लापता विमान AN-32 का मलबा अरुणाचल प्रदेश के टाटो में पाया गया है. विमान का मलबा वायुसेना के हेलीकॉप्टर Mi-17 के खोजी दस्ते को मिला है. वायुसेना के सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है कि भारतीय वायु सेना के लापता एएन -32 के मलबे को आज Mi-17 हेलीकॉप्टर […]
नयी दिल्ली : वायुसेना के लापता विमान AN-32 का मलबा अरुणाचल प्रदेश के टाटो में पाया गया है. विमान का मलबा वायुसेना के हेलीकॉप्टर Mi-17 के खोजी दस्ते को मिला है.
Indian Air Force: Efforts are now continuing to establish the status of occupants & establish survivors. Further details will be communicated as the recovery actions progress https://t.co/Fx6cmabJvi
— ANI (@ANI) June 11, 2019
गौरतलब है कि यह विमान तीन जून को लापता हुआ था, उसके बाद से विमान की तलाश की जा रही थी. विमान का पता लगाने के लिए सेटलाइट और अन्य संसाधनों का भी इस्तेमाल किया जा रहा था. सुखोई -30, सी-130 जे और अन्य संसाधनों को प्रयोग भी विमान की खोज के लिए किया गया था.
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने माना, लोकसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा में 10 लोगों की मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




