अगस्ता वेस्टलैंड : मुख्य आरोपी गौतम खेतान की पत्नी को मिली जमानत, लगा है ये आरोप...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 May 2019 2:50 PM
नयी दिल्लीः दिल्ली की एक अदालत ने अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदा मामले के मुख्य आरोपी गौतम खेतान की पत्नी रितु खेतान को काला धन तथा धनशोधन से जुड़े एक मामले में शनिवार को जमानत दे दी. रितु के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल होने के बाद उनके खिलाफ समन जारी किए गए थे और उसी क्रम में […]
नयी दिल्लीः दिल्ली की एक अदालत ने अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदा मामले के मुख्य आरोपी गौतम खेतान की पत्नी रितु खेतान को काला धन तथा धनशोधन से जुड़े एक मामले में शनिवार को जमानत दे दी. रितु के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल होने के बाद उनके खिलाफ समन जारी किए गए थे और उसी क्रम में वह कोर्ट पहुंची थीं. विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने उनकी जमानत मंजूर की.
इसी मामले में कोर्ट ने 16 अप्रैल को कई शर्तों पर गौतम खेतान की जमानत मंजूर की थी. शर्तों में मुख्य रूप से साक्ष्यों से छेड़छाड़ नहीं करना,अथवा गवाहों से संपर्क करने की कोशिश नहीं करना अथवा उन्हें प्रभावित करने का प्रयास नहीं करने तथा जरूरत पड़ने पर कभी भी जांच में सहयोग करना शामिल है.
गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने गौतम खेतान और उसकी पत्नी के खिलाफ धन शोधन निरोधक कानून के तहत दो दिन पहले ही एक नया आपराधिक मामला दर्ज किया है. ईडी ने खेतान के खिलाफ आयकर विभाग की ओर से दर्ज एक नए मामले को आधार बनाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










