सेल्फी लेने के चक्कर में ट्रेन की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत

Updated:
विज्ञापन

चंडीगढ़: हरियाणा के पानीपत रेलवे स्टेशन से दो-तीन किलोमीटर दूर रेलवे पटरी पर सेल्फी ले रहे तीन युवक एक ट्रेन की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौत हो गयी. राजकीय रेल पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी. राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ये युवक दिल्ली-अंबाला रेल खंड […]

विज्ञापन

चंडीगढ़: हरियाणा के पानीपत रेलवे स्टेशन से दो-तीन किलोमीटर दूर रेलवे पटरी पर सेल्फी ले रहे तीन युवक एक ट्रेन की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौत हो गयी.

विज्ञापन

राजकीय रेल पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी. राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ये युवक दिल्ली-अंबाला रेल खंड पर पानीपत और बारबरपुर रेलवे स्टेशनों के बीच पटरियों पर सेल्फी ले रहे थे.

जीआरपी (पानीपत) के थाना प्रभारी एस एम डबास ने बताया कि मृतकों की पहचान सनी, चमन और किशन के तौर पर हुई है, ये तीनों रिश्तेदार थे और इनकी उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच थी. उन्होंने बताया कि सनी और चमन पानीपत और किशन उत्तर प्रदेश का रहने वाला था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola