बोले पूर्व उपराष्ट्रपति- लोगों को पूछने का हक है कि बालाकोट एयरस्ट्राइक से क्या मिला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Apr 2019 7:51 AM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने मंगलवार को कहा कि लोगों को यह जानने का हक है कि बालाकोट में एयरस्ट्राइक में क्या हुआ और इससे हमें क्या मिला. सरकार को इन सवालों का जवाब देना चाहिए. अंसारी ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार का मिला-जुला रिकॉर्ड रहा है, हालांकि इसकी शुरुआत बड़ी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने मंगलवार को कहा कि लोगों को यह जानने का हक है कि बालाकोट में एयरस्ट्राइक में क्या हुआ और इससे हमें क्या मिला. सरकार को इन सवालों का जवाब देना चाहिए.

अंसारी ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार का मिला-जुला रिकॉर्ड रहा है, हालांकि इसकी शुरुआत बड़ी जोर-शोर से की गयी थी लेकिन जो वादे इसने (मोदी सरकार ने) किये उन्हें पूरा करने से वह कुछ कदम दूर ही रही.

उपराष्ट्रपति ने ये बातें एक न्यूज चैनल को दिये साक्षात्कार में कही.

उनका साक्षात्कार ले रहे वरिष्ठ पत्रकार करण थापर ने अंसारी से बालाकोट एयरस्ट्राइक और एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने की पृष्ठभूमि में पूछा कि क्या भारतीयों को सेना और सरकार से सवाल पूछने का हक है, या क्या ऐसा करना देशभक्ति नहीं है. इस पर अंसारी ने कहा, ‘‘जाहिर तौर पर किसी भी नागरिक संस्था को ऐसे मामलों … खासकर विदेश नीति और रक्षा से संबंधित मामलों में सवाल पूछने का हक है.”

उन्होंने कहा कि लोगों को यह पूछने का हक है कि ‘‘बालाकोट में क्या हुआ, बालाकोट से हमें क्या मिला और अंतत: इसे कैसे अंजाम दिया गया.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola