ePaper

श्रीलंका में धमाका: भारतीयों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, राष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख

Updated at : 21 Apr 2019 1:59 PM (IST)
विज्ञापन
श्रीलंका में धमाका: भारतीयों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, राष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख

कोलंबो/नयी दिल्ली : भारत ने रविवार को कहा कि वह श्रीलंका में स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए है, जहां ईस्टर के मौके पर लगातार छह विस्फोट हुए हैं. विस्फोट गिरिजाघरों में ईस्टर की प्रार्थनासभा के दौरान सुबह करीब पौने नौ बजे हुए. कोलंबो में भारतीय उच्चायुक्त ने ट्वीट किया, ‘‘ विस्फोट आज कोलंबो और […]

विज्ञापन

कोलंबो/नयी दिल्ली : भारत ने रविवार को कहा कि वह श्रीलंका में स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए है, जहां ईस्टर के मौके पर लगातार छह विस्फोट हुए हैं. विस्फोट गिरिजाघरों में ईस्टर की प्रार्थनासभा के दौरान सुबह करीब पौने नौ बजे हुए. कोलंबो में भारतीय उच्चायुक्त ने ट्वीट किया, ‘‘ विस्फोट आज कोलंबो और बट्टिकलोवा में हुए। हम स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए हैं. भारतीय नागरिक किसी भी तरह की सहायता व मदद और स्पष्टीकरण के लिए इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं- +94777903082, +94112422788, +94112422789.”

श्रीलंका में आज तीन गिरजाघरों और तीन होटलों में विस्फोट हुए. कोलंबो के सेंट एंथनी, पश्चिमी तटीय शहर नेगेम्बो के सेंट सेबैस्टियन चर्च और बट्टिकलोवा के एक चर्च को निशाना बनाया गया था. वहीं पांच सितारा होटल शंगरीला, द सिनामोन ग्रांड और द किंग्सबरी में विस्फोट हुए. उच्चायुक्त ने अन्य एक ट्वीट में लिखा, ‘‘ दिए गए नंबरों के अलावा भारतीय नागरिक किसी भी सहायता व मदद और अन्य किसी स्पष्टीकरण के लिए +94777902082, +94772234176 नंबरों पर फोन कर सकते हैं.”

इन धमाकों पर भारत के राष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित कई नेताओं ने दुख जताया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola