मतदान से पहले तमिलनाडु में आयकर का छापा, 1.48 करोड़ रुपये नकद जब्त, पुलिस को चलानी पड़ी गोली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Apr 2019 9:00 AM
थेनी (तमिलनाडु) : तमिलनाडु के थेनी लोकसभा क्षेत्र में संदिग्ध धन होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों ने एक दुकान पर छापा मारा. इस दौरान कार्रवाई का विरोध कर रहे टीटीवी दिनाकरण नेतृत्व वाले अन्नाद्रमुक गुट के कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हवा में गोलियां चलानी पड़ीं. एक अधिकारी ने […]
थेनी (तमिलनाडु) : तमिलनाडु के थेनी लोकसभा क्षेत्र में संदिग्ध धन होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों ने एक दुकान पर छापा मारा. इस दौरान कार्रवाई का विरोध कर रहे टीटीवी दिनाकरण नेतृत्व वाले अन्नाद्रमुक गुट के कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हवा में गोलियां चलानी पड़ीं. एक अधिकारी ने बताया कि तमिलनाडु के थेनी जिले में रात भर चली छापेमारी की कार्रवाई पूरी हो चुकी है. आयकर विभाग ने 1.48 करोड़ रुपये नकद जब्त किये.
अधिकारियों ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त निगरानी दस्ते के अधिकारी और आयकर विभाग के अधिकारियों की एक टीम छापा मारने पहुंची और उन्होंने वहां से नोटों के बंडल बरामद किये. यह धन कथित तौर पर मतदाताओं को बांटा जाना था. इस दल के थेनी जिले के अन्दिप्पत्ति स्थित एक दुकान पर पहुंचने पर दुकानदार दुकान का शटर गिरा फरार हो गया. ऐसा माना जा रहा है कि यह दुकान अन्नाद्रमुक (अम्मा मक्कल मुनेत्र कझगम) के एक समर्थक की है.
उन्होंने बताया कि इसके बाद अन्नाद्रमुक के समर्थकों तथा अधिकारियों के बीच झड़प हो गयी और हंगामा होने पर पुलिस ने हवा में चार बार गोलियां चलाईं. वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ है. इस सिलसिले में अन्नाद्रमुक के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है.
वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ बरामद किए गए लिफाफों पर वार्ड नंबर और मतदाताओं की संख्या लिखी हुई है इसके अलावा प्रत्येक लिफाफे पर 300 रुपये लिखे हुए हैं. छापे की कार्रवाई जारी है.’ गौरतलब है कि तमिलनाडु में दूसरे चरण में 18 अप्रैल को मतदान होना है. चुनाव आयोग मतदाताओं को लुभाने के लिए अवैध नकदी के आरोपों के चलते वैल्लोर संसदीय क्षेत्र में पहले ही चुनाव रद्द कर चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










