टीआरएस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया
Updated at : 22 Mar 2019 1:52 AM (IST)
विज्ञापन

हैदराबाद : तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने 11 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए बृहस्पतिवार को 17 उम्मीदवारों की सूची का ऐलान किया. इसमें पार्टी प्रमुख और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता को निजामाबाद से फिर से टिकट दिया गया है. वह इसी सीट से सांसद हैं। टीआरएस ने हैदराबाद […]
विज्ञापन
हैदराबाद : तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने 11 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए बृहस्पतिवार को 17 उम्मीदवारों की सूची का ऐलान किया. इसमें पार्टी प्रमुख और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता को निजामाबाद से फिर से टिकट दिया गया है.
वह इसी सीट से सांसद हैं। टीआरएस ने हैदराबाद से पी. श्रीकांत को टिकट दिया है, जहां से पार्टी की सहयोगी एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन औवेसी चुनाव लड़ रहे हैं . टीआरएस हैदराबाद में लोगों से औवेसी को विजयी बनाने की अपील कर रही है.
फिर भी पार्टी ने हैदराबाद से अपना प्रत्याशी उतारा दिया लिहाजा टीआरएस और एआईएमआईएम के बीच गंभीर मुकाबला होने की संभावना नहीं है. पार्टी ने करीमनगर से बी विनोद कुमार को फिर से टिकट दिया है जबकि कुछ सांसदों का टिकट काटा है.
सूची में अन्य उम्मीदवारों में, बी वेंकटेश नेताकानी (पेद्दापल्ली), जी नागेश (आदिलाबाद), बी बी पाटिल (जाहिराबाद), के. प्रभाकर रेड्डी (मेडक) के नाम शामिल हैं। इनके अलावा, पसूनूरी दयाकर (वारंगल), मलोथ कविता (महबूबाबाद), एन. नागेश्वर राव (खम्मम), बी नरसैया गौड (भोंगीर), वेमिरेड्डी नरसिम्हा रेड्डी (नलगोंडा) को भी टिकट दिया गया है.
पार्टी ने पोथुगांती रामुलु (नगरकुर्नूल), मन्ने श्रीनिवास रेड्डी (महबूबनगर), जी रंजीत रेड्डी (चेवेला), टी साई किरण यादव (सिकंदराबाद) और एम. राजशेखर रेड्डी (मलकाजगिरी) अपना प्रत्याशी बनाया है. तेलंगाना में 17 लोकसभा सीटें हैं. इन सभी सीटों पर 11 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के चुनाव में मतदान होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




