केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बैंकों से किया आग्रह, कहा- लघु और मंझोले उद्यमों को बिना गिरवी के ऋण दें

नयी दिल्ली : सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यम (एमएसएमई) मंत्री गिरिराज सिंह ने बैंकों से आग्रह किया है कि वह एमएसएमई इकाइयों को कुछ भी गिरवी रखे बिना कर्ज उपलब्ध कराएं. उन्होंने कहा कि इससे देश में अधिक संख्या में नये उद्यमी तैयार होंगे और वे रोजगार के अधिक से अधिक अवसर पैदा कर सकेंगे. […]
नयी दिल्ली : सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यम (एमएसएमई) मंत्री गिरिराज सिंह ने बैंकों से आग्रह किया है कि वह एमएसएमई इकाइयों को कुछ भी गिरवी रखे बिना कर्ज उपलब्ध कराएं. उन्होंने कहा कि इससे देश में अधिक संख्या में नये उद्यमी तैयार होंगे और वे रोजगार के अधिक से अधिक अवसर पैदा कर सकेंगे. वह अपने मंत्रालय के राष्ट्रीय एससी-एसटी हब (अनुसूचित जाति-जनजाति केंद्र) द्वारा महिला उद्यमियों को अधिकार संपन्न बनाने के बारे में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि सरकार ने वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के लिए बिना गिरवी के दिये जानेवाले कर्ज की सुविधा को बढ़ाकर दो करोड़ रुपये कर दिया गया है. इससे 18 लाख से अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं. उन्होंने कहा, ‘‘बैंकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि छोटे उद्यमियों को उनकी जरूरत के हिसाब से पर्याप्त कर्ज मिल सके. सरकार ने बिना गिरवी के कर्ज की सीमा पहले ही बढ़ा कर दो करोड़ रुपये कर दी है. पहले यह छूट एक करोड़ रुपये तक के कर्ज पर थी. बैंकों को अब उद्यमियों का हाथ थामना चाहिए.’ उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत पिछले महीने तक 18 लाख उद्यमियों को कर्ज दिया गया है. उम्मीद की जा रही है कि 31 मार्च 2019 की समाप्ति तक यह संख्या 20 लाख के पार पहुंच जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




