जमानत पर जेल से बाहर आये खड्डू ने खुद को मार ली गोली, जानें पूरा मामला

Updated:
विज्ञापन

भिवानी : हरियाणा के चरखी दादरी जिले में जमानत पर आये एक बदमाश ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली. जिले के गांव लोहरवाड़ा निवासी बदमाश संदीप उर्फ खड्डू ने रविवार देर रात अपने घर में ही पिस्टल से सिर में गोली मार ली. पुलिस सूत्रों ने बताया कि बदमाश संदीप पिछले दिनों हत्या के प्रयास […]

विज्ञापन

भिवानी : हरियाणा के चरखी दादरी जिले में जमानत पर आये एक बदमाश ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

जिले के गांव लोहरवाड़ा निवासी बदमाश संदीप उर्फ खड्डू ने रविवार देर रात अपने घर में ही पिस्टल से सिर में गोली मार ली.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बदमाश संदीप पिछले दिनों हत्या के प्रयास के एक मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था.

मृतक संदीप के खिलाफ सदर थाना दादरी में पांच अपराधिक मामले दर्ज थे. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक संदीप का शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवा दिया.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि संदीप ने ऐसा कदम क्यों उठाया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola