डीयू-यूजीसी विवाद : आज शाम होने वाली यूजीसी की बैठक टली

Updated at : 26 Jun 2014 12:43 PM (IST)
विज्ञापन
डीयू-यूजीसी विवाद : आज शाम होने वाली यूजीसी की बैठक टली

नयी दिल्ली :दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा भेजे गये प्रस्ताव पर विचार के लिए यूजीसी की आज शाम होने वाली बैठक टल गयी है. बैठक किस कारण से टाली गयी है, अभी इस बारे में सूचना नहीं मिली है. गौरतलब है कि आज सुबह डीयू के प्रवक्ता मलय नीरव ने जानकारी दी है विश्वविद्यालय की ओर से […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली :दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा भेजे गये प्रस्ताव पर विचार के लिए यूजीसी की आज शाम होने वाली बैठक टल गयी है. बैठक किस कारण से टाली गयी है, अभी इस बारे में सूचना नहीं मिली है.

गौरतलब है कि आज सुबह डीयू के प्रवक्ता मलय नीरव ने जानकारी दी है विश्वविद्यालय की ओर से एक प्रस्ताव यूजीसी के पास भेजा गया था.

जिसमें यह प्रस्ताव दिया गया है कि ऑनर्स की डिग्री तीन वर्ष में दे दी जायेगी. इसके लिए अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं है. नीरव ने कहा कि अगर यूजीसी द्वारा इस प्रस्ताव को पास कर दिया गया, तो एडमिशन अविलंब प्रारंभ कर दिये जायेंगे.

गौरतलब है कि यूजीसी ने दिल्ली विश्वविद्यालय को यह निर्देश दिया था कि वह चार वर्ष के कोर्स को समाप्त कर दे और तीन साल के कोर्स में नामांकन ले. यूजीसी के निर्देश के बाद डीयू इस बात पर अड़ गया था कि वह चार वर्ष के कोर्स को समाप्त नहीं करेगा, साथ ही एडमिशन को भी रोक दिया गया था. जिसके कारण लगभग 60 हजार छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है.

डीयू की ओर से आज जो प्रस्ताव यूजीसी को भेजा गया है, उसमें जिसमें चार साल के कोर्स का भी विकल्प है. इधर इस मामले में आज शाम पांच बजे यूजीसी की बैठक होनी है. बैठक में यूजीसी की 10 सदस्­यीय कमेटी शामिल होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola