गांधी के पुतले को गोली मारने वाली महिला नेता और उनके पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Feb 2019 9:42 PM
अलीगढ़ : महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने की आरोपी हिन्दू महासभा की महासचिव पूजा शकुन पांडेय और उनके पति अशोक पांडेय को पुलिस ने बुधवार को अलीगढ़ के पास टप्पल इलाके से गिरफ्तार कर लिया. दोनों मुख्य आरोपियों को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और अदालत ने उन्हें 14 […]
अलीगढ़ : महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने की आरोपी हिन्दू महासभा की महासचिव पूजा शकुन पांडेय और उनके पति अशोक पांडेय को पुलिस ने बुधवार को अलीगढ़ के पास टप्पल इलाके से गिरफ्तार कर लिया.
दोनों मुख्य आरोपियों को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा. इस मामले मे कुल 11 आरोपी थे जिसमें पुलिस ने नौ को गिरफ्तार कर लिया है. दो आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं.वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुल्हरी ने बताया कि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर 30 जनवरी को नौरंगाबाद इलाके के एक घर में हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने गांधी के पुतले पर पिस्तौल से गोलियां दागी थीं.
इसका वीडियो वायरल हो गया था. वीडियो वायरल होने के बाद, हिन्दू महासभा की महिला नेता पूजा शकुन पांडेय समेत 11 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.कुल्हरी ने बताया कि मुख्य आरोपी पूजा और उनके पति को अलीगढ और नोएडा के बीच स्थित टप्पल से बुधवार को गिरफ्तार किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










