जयपुर : इस गांव का ऐसा है नाम कि यहां विवाह के रिश्ते भी नहीं आते
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Feb 2019 1:35 AM
जयपुर : लोगों को आपने अक्सर कहते सुना होगा कि नाम में क्या रखा है. आपको बता दें कि राजस्थान के धौलपुर जिले के गांव के लिए यह नाम ही शर्म की वजह बना हुआ है. चोरपुरा गांव के लोग लगभग 40 साल से इसे बदलने की कोशिश में हैं, लेकिन अब तक इसका नाम […]
जयपुर : लोगों को आपने अक्सर कहते सुना होगा कि नाम में क्या रखा है. आपको बता दें कि राजस्थान के धौलपुर जिले के गांव के लिए यह नाम ही शर्म की वजह बना हुआ है. चोरपुरा गांव के लोग लगभग 40 साल से इसे बदलने की कोशिश में हैं, लेकिन अब तक इसका नाम नहीं बदला जा सका है.
गांववालों ने कुछ नाम भी सुझाये हैं जिनमें सज्जनपुरा नाम भी शामिल है, जिसका अर्थ वर्तमान नाम से ठीक उल्टा होता है. ग्रामीणों का दावा है कि ‘खराब नाम’ न केवल उनके लिए शर्मिंदगी का विषय है, बल्कि इससे उनके बच्चों की शादी के अच्छे प्रस्ताव भी लौट जा रहे हैं.
स्थानीय कांग्रेस विधायक खिलाड़ीलाल बैरवा ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान कुछ दिन पहले ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल गांव के नाम को बदलने की याचिका के साथ मिला था. वे लोग गांव के नाम को लेकर शर्मिंदगी महसूस कर रहे थे. ग्रामीणों का कहना है कि उनकी मांग प्रशासन अनसुनी की है. अब ग्रामीण यह जानना चाहते हैं कि आखिर उनके गांव का नाम चोरपुरा कब बदलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










