नयी दिल्ली : सीबीआइ अफसर का रोल संदिग्ध, रांची हुआ तबादला

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नयी दिल्ली : सीबीआइ ने आइसीआइसीआइ बैंक मामले में जांच अधिकारी एसपी सुधांशु धर मिश्रा का स्थानांतरण रांची कर दिया है. गोपनीय पड़ताल में यह पाया गया कि अधिकारी जांच से जुड़ी सूचनाएं लीक कर रहा था. मालूम हो कि आइसीआइसीआइ बैंक की पूर्व सीइओ चंदा कोचर, उनके पति दीपक व वीडियोकॉन ग्रुप के एमडी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सीबीआइ ने आइसीआइसीआइ बैंक मामले में जांच अधिकारी एसपी सुधांशु धर मिश्रा का स्थानांतरण रांची कर दिया है. गोपनीय पड़ताल में यह पाया गया कि अधिकारी जांच से जुड़ी सूचनाएं लीक कर रहा था. मालूम हो कि आइसीआइसीआइ बैंक की पूर्व सीइओ चंदा कोचर, उनके पति दीपक व वीडियोकॉन ग्रुप के एमडी वेणुगोपाल धूत के खिलाफ 22 जनवरी को सीबीआइ के पुलिस अधीक्षक मिश्रा ने केस दर्ज करवाया था. इसके बाद उनका तबादला झारखंड की राजधानी रांची कर दिया गया. मामले का कार्यभार नये जांच अधिकारी मोहित गुप्ता को दी गयी है.

विज्ञापन
जांच एजेंसी की सफाई
सीबीआइ ने कहा कि यह कार्रवाई इसलिए की गयी कि इस मामले में मिश्रा ने शुरुआती जांच को बेवजह अटकाये रखा. साथ ही तलाशी के संबंध में सूचनाएं भी लीक की गयी. गोपनीय जांच में सुधांशु धर मिश्रा की भूमिका पर शक हुआ. इसलिए मामले की गंभीरता को देखते हुए उनका स्थानांतरण कर दिया गया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola