ePaper

ऑक्सफोर्ड ने 2017 में ''आधार'' के बाद अब ‘नारी शक्ति'' को चुना 2018 का हिन्दी शब्द

Updated at : 26 Jan 2019 10:22 PM (IST)
विज्ञापन
ऑक्सफोर्ड ने 2017 में ''आधार'' के बाद अब ‘नारी शक्ति'' को चुना 2018 का हिन्दी शब्द

जयपुर : ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज ने शनिवार को ‘नारी शक्ति’ को साल 2018 का हिन्दी शब्द चुना है. इसके पहले इसने वर्ष 2017 में आधार शब्द को चुना था. यहां डिग्गी पैलेस में चल रहे जयपुर साहित्योत्सव (जेएलएफ) में इस बाबत घोषणा की गयी. इसके बाद नारी शक्ति शब्द ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में शामिल किया जायेगा. इसे […]

विज्ञापन

जयपुर : ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज ने शनिवार को ‘नारी शक्ति’ को साल 2018 का हिन्दी शब्द चुना है. इसके पहले इसने वर्ष 2017 में आधार शब्द को चुना था. यहां डिग्गी पैलेस में चल रहे जयपुर साहित्योत्सव (जेएलएफ) में इस बाबत घोषणा की गयी. इसके बाद नारी शक्ति शब्द ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में शामिल किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें : ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने ‘चमचा’ को दिया ‘सम्मान’, जानें ‘चमचा’ और ‘जुगाड़’ का नया अर्थ

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज के अनुसार, यह शब्द संस्कृत से लिया गया है और इन दिनों अपने हिसाब से जीवन जी रहीं महिलाओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है. ऑक्सफोर्ड ने 2017 में ‘आधार’ को अपना हिन्दी शब्द चुना था. आक्सफोर्ड ने यह पहल 2017 से ही शुरू की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola