संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की पहली बैठक का गवाह है आज का दिन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jan 2019 12:16 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश और दुनिया के इतिहास में आज का दिन कई कारणों से महत्वपूर्ण है. इस दिन कई महत्त्वपूर्ण घटनाएं घटीं, जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गईं. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की पहली बैठक 1946 में आज ही के दिन हुई थी. विश्व की सर्वोच्च संस्था, संयुक्त राष्ट्र […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश और दुनिया के इतिहास में आज का दिन कई कारणों से महत्वपूर्ण है. इस दिन कई महत्त्वपूर्ण घटनाएं घटीं, जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गईं. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की पहली बैठक 1946 में आज ही के दिन हुई थी. विश्व की सर्वोच्च संस्था, संयुक्त राष्ट्र वैश्विक शांति और सुरक्षा जैसे अंतरराष्ट्रीय मामलों को देखता है . सुरक्षा परिषद, संयुक्त राष्ट्र के छह प्रमुख अंगों में से एक है. विश्व में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सुरक्षा परिषद के पास अहम कदम उठाने और दण्ड देने के अधिकार हैं.

संयुक्त राष्ट्र के नए सदस्य बनाने का अधिकार इसी को है. संयुक्त राष्ट्र चार्टर में कोई फेर-बदल और तब्दीली करने का अधिकार भी सुरक्षा परिषद को ही है. कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में इस दिन दर्ज हैं, जो इस प्रकार है :- 1601 : मुग़ल बादशाह अकबर ने असीरगढ़ के अभेद किले में प्रवेश किया. 1913 : रेमंड प्वाइनकेयर फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गये. 1917 : अभिनेता तथा राजनेता एम जी रामचंन्द्रन का जन्म. 1923 : हिन्दी साहित्यकार रांगेय राघव का जन्म. 1941 : सुभाषचन्द्र बोस ब्रिटिश पहरे से गुप्त रूप से निकल कर जर्मनी रवाना. 1945 : हिन्दी फ़िल्मों के गीतकार एवं पटकथा लेखक जावेद अख़्तर का जन्म. 1946 : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की पहली बैठक. 1948 : नीदरलैंड तथा इंडोनेशिया संघर्ष विराम पर सहमत. 1989 : कर्नल जेके बजाज दक्षिण ध्रुव पर पहुंचे. यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह पहले भारतीय. 2010 : भारत के प्रसिद्ध मार्क्सवादी राजनीतिज्ञ ज्योति बसु का निधन.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola