मिशेल राफेल के प्रतिद्वंद्वियों की पैरवी कर रहा था, कांग्रेस स्प्ष्टीकरण दे : मोदी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jan 2019 5:26 PM
सोलापुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को संकेत दिया कि अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकॉप्टर मामले में गिरफ्तार कथित बिचौलिया क्रिश्चियन मिशेल विमान सौदे में फ्रांसीसी विमान निर्माता कंपनी राफेल के प्रतिद्वंद्वियों के लिए पैरवी कर रहा था. मोदी ने यहां एक रैली में कहा कि (राफेल) सौदे के संबंध में जो आरोप लग रहे […]
सोलापुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को संकेत दिया कि अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकॉप्टर मामले में गिरफ्तार कथित बिचौलिया क्रिश्चियन मिशेल विमान सौदे में फ्रांसीसी विमान निर्माता कंपनी राफेल के प्रतिद्वंद्वियों के लिए पैरवी कर रहा था.
मोदी ने यहां एक रैली में कहा कि (राफेल) सौदे के संबंध में जो आरोप लग रहे हैं उसमें खुद को पाक साफ साबित करने की जिम्मेदारी कांग्रेस पर है. मीडिया में आयी खबरों का हवाला देते हुए मोदी ने कहा कि मिशेल ‘कुछ अन्य दावेदारों (विमान निर्माता कंपनियों) के लिए’ पैरवी कर रहा था. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अब जवाब देना चाहिए कि उनकी पार्टी के किस नेता का मिशेल के साथ संबंध है. मोदी ने कहा कि चौकीदार ने भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए अभियान चलाया है, उसे खरीदा या डराया नहीं जा सकता और वह अपना काम लगातार जारी रखेगा. उन्होंने कहा कि चौकीदार गलत करनेवाले को अंधेरे में भी पकड़ सकता है. मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बताये कि उसके इस अभियान के पीछे की कथा क्या है.
मोदी ने महाराष्ट्र में बुनियादी ढांचे के विकास की कई परियोजनाओं की शुरुआत की घोषणा करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सामान्य वर्ग के गरीबों को 10 प्रतिशत आरक्षण देनेवाले विधेयक को सहज तरीके से पारित कर लोकसभा ने उन लोगों को तगड़ा जवाब दिया है जो झूठ फैला रहे हैं. मोदी ने उम्मीद जतायी कि इस विधेयक से दलितों तथा जनजातीय समुदायों समेत पिछड़े वर्गों के अधिकारों पर कोई असर नहीं पड़ेगा. मोदी ने लोकसभा में इस विधेयक के पारित होने को ऐतिहासिक कदम करार दिया. उन्होंने कहा कि इस विधेयक से हाशिये के लोगों को ऊपर उठाने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि इससे इस बात का भी पता चलता है कि सरकार उन लोगों को प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध है जिन्हें मदद की सबसे ज्यादा जरूरत है.
मोदी ने बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आये गैर-मुस्लिम समुदायों को भारतीय नागरिकता प्रदान करनेवाले लोगों को भारत की नागरिकता में आसानी के प्रावधानवाले विधेयक के बारे में कहा, मैं असम तथा पूर्वोत्तर के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि इस विधेयक के पारित हो जाने से उनके अधिकारों को कोई नुकसान नहीं होगा. प्रधानमंत्री ने संकेत दिया कि अगस्ता वेस्टलैंट वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले के मामले में गिरफ्तार कथित बिचौलिया क्रिस्टियन मिशेल राफेल की प्रतिद्वंद्वी कंपनी के लिए काम कर रहा था. मोदी ने कहा कि कांग्रेस को यह बताना होगा कि राफेल को लेकर उसके आरोपों का आधार क्या है.
मोदी ने कहा कि चौकीदार भ्रष्टाचार खत्म करने की अपनी मुहिम शुरू कर चुका है और उसे ना ही खरीदा जा सकता है, ना ही डराया जा सकता है. वह लगातार बिना रुके अपना काम करता रहेगा. प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-211 के सोलापुर-उस्मानाबाद खंड के चौड़ीकरण, भूमिगत सीवरेज व्यवस्था और तीन सीवरेज शोधन संयंत्रों की निर्माण परियोजनाओं की शुरुआत की. इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 30,000 घरों की निर्माण परियोजनाओं की भी आधारशिला रखी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










