कैंपा कोला सोसाइटी के लोग सरेंडर करेंगे फ्लैट

Updated at : 22 Jun 2014 3:03 PM (IST)
विज्ञापन
कैंपा कोला सोसाइटी के लोग सरेंडर करेंगे फ्लैट

मुंबईः मुख्यमंत्री के साथ बैठक के बाद कैंपा कोला सोसाइटी के लोग फ्लैट को सरेंडर करने के लिए राजी हो गये हैं. बैठक में मुख्यमंत्री ने लोगों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है. इसके पहलेकैंपा कोला सोसाइटी के निवासियों ने अपने घरों को बचाने के अंतिम प्रयास के तहत आज राष्ट्रपति के पास दया […]

विज्ञापन

मुंबईः मुख्यमंत्री के साथ बैठक के बाद कैंपा कोला सोसाइटी के लोग फ्लैट को सरेंडर करने के लिए राजी हो गये हैं. बैठक में मुख्यमंत्री ने लोगों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है. इसके पहलेकैंपा कोला सोसाइटी के निवासियों ने अपने घरों को बचाने के अंतिम प्रयास के तहत आज राष्ट्रपति के पास दया याचिका दायर की. लोगों ने राष्ट्रपति से कहा कि मानवता के दृष्टिकोण से उनकी दया याचिका पर विचार किया जाय.

कैंपा सोसाइटी की एक निवासी सुनंदा वर्मा ने बताया कि बिल्डिंग में बहुत सारे मरीज भी हैं. सभी चिंतित हैं इसलिए हमने राष्ट्रपति से मदद की गुहार लगायी है. हालांकि नगर निगम के अधिकारी अब तीसरे दिन का डेडलाइन पार होने के बाद बिल्डिंग खाली कराने के लिए आमदा है.

उधर वहां के निवासी अभी भी वहां डटे हुए हैं और अधिकारियों को वहां घुसने देने के लिए तैयार नहीं हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola