LOC पर पाकिस्तान की गोलीबारी में आम नागरिक की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Dec 2018 10:16 PM
जम्मू : जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के साथ पाकिस्तानी सेना द्वारा बुधवार को बिना उकसावे के गोलीबारी की गयी जिसमें एक 55 वर्षीय नागरिक की मौत हो गयी. जम्मू में आर्मी बेस के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल देवेन्दर आनंद ने बताया, दोपहर करीब 12 बजे पाकिस्तानी सेना द्वारा नौशेरा सेक्टर […]
जम्मू : जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के साथ पाकिस्तानी सेना द्वारा बुधवार को बिना उकसावे के गोलीबारी की गयी जिसमें एक 55 वर्षीय नागरिक की मौत हो गयी.
जम्मू में आर्मी बेस के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल देवेन्दर आनंद ने बताया, दोपहर करीब 12 बजे पाकिस्तानी सेना द्वारा नौशेरा सेक्टर में बिना उकसावे के गोलीबारी की गयी जिसमें दीईंग गांव निवासी बोद्धराज की मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि गोलीबारी के कारण बोद्धराज घायल हो गया और उसे सेना की मेडिकल यूनिट द्वारा तत्काल वहां से निकाला गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया. अधिकारी ने बताया, भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया.
सेना के अधिकारियों ने मृतक के परिवार को हरसंभव मदद का वादा किया है. पिछले तीन दिनों में दूसरी दफा पाकिस्तानी सेना द्वारा नौशेरा सेक्टर में सीमा पार से बिना उकसावे के गोलीबारी की गयी. गत 24 दिसंबर को पाकिस्तानी सेना द्वारा चौकियों को निशाना बनाया गया और सुबह साढ़े नौ बजे से पांच घंटे तक सेक्टर के केरी, लाम, पुखरनी और पीर बदासेर क्षेत्रों के गांवों पर गोलीबारी की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










