ससुर ने विधवा बहू से किया बलात्कार,पत्थर से मारकर की हत्या

Updated at : 17 Jun 2014 1:44 PM (IST)
विज्ञापन
ससुर ने विधवा बहू से किया बलात्कार,पत्थर से मारकर की हत्या

टीकमगढ (मप्र) : जिले के जतारा थानान्तर्गत गर्रौली गांव में एक व्यक्ति द्वारा अपनी विधवा बहू के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने और फिर उसके सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. जतारा के पुलिस अनुविभागीय अधिकारी एन.के.परिहार ने बताया कि गरौली गांव के निवासी जागेश्वर लोधी ने […]

विज्ञापन

टीकमगढ (मप्र) : जिले के जतारा थानान्तर्गत गर्रौली गांव में एक व्यक्ति द्वारा अपनी विधवा बहू के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने और फिर उसके सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या किए जाने का मामला सामने आया है.

जतारा के पुलिस अनुविभागीय अधिकारी एन.के.परिहार ने बताया कि गरौली गांव के निवासी जागेश्वर लोधी ने अपनी 22 वर्षीया विधवा बहू के साथ कल शाम कथित तौर पर बलात्कार किया. उस समय बहू अपनी एक बरस की बेटी के साथ घर में अकेली थी. जब बहू ने इस मामले की रिपोर्ट पुलिस में करने की धमकी दी तो जागेश्वर ने सिर पर पत्थर मारकर बहू की हत्या कर दी और फरार हो गया.

उन्होंने बताया कि बहू के पति ने तीन माह पहले जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी. जब से वह अपनी बेटी के साथ ससुर के पास रह रही थी. परिहार ने बताया कि जागेश्वर कल घटनास्थल से फरार हो गया था लेकिन आज सुबह उसने जतारा थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया. उसने बहू से बलात्कार और फिर उसकी हत्या का अपराध स्वीकार भी कर लिया. पुलिस प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola