सबरीमला में दर्शन की इच्छुक रजस्वला आयुवर्ग की महिलाओं की तादाद पहुंची 500 के पार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Nov 2018 6:47 PM
तिरुवनंतपुरम : आगामी 17 नवम्बर से शुरू हो रही मंडला-मक्काराविलक्कु तीर्थयात्रा के समय सबरीमला पहाड़ी पर भगवान अय प्पा के दर्शन के लिए रजस्वला आयु वर्ग की 500 से अधिक महिलाओं ने ‘दर्शन’ के लिए अपना पंजीकरण कराया है. पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने शनिवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि यह बुकिंग […]
तिरुवनंतपुरम : आगामी 17 नवम्बर से शुरू हो रही मंडला-मक्काराविलक्कु तीर्थयात्रा के समय सबरीमला पहाड़ी पर भगवान अय प्पा के दर्शन के लिए रजस्वला आयु वर्ग की 500 से अधिक महिलाओं ने ‘दर्शन’ के लिए अपना पंजीकरण कराया है. पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने शनिवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि यह बुकिंग 30 अक्टूबर से शुरू हुई और इसे पुलिस ऑनलाइन पोर्टल के जरिए किया जा रहा है. भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने औचक रूप से जांच की तो पाया कि कल तक 10 से 50 साल की 539 महिलाओं ने पंजीकरण कराया है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










