सोनिया ने राजद नेता को अपने पास बिठाया

नयी दिल्ली : लोकसभा में आज संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी जब अग्रिम पंक्ति में अपनी निर्धारित सीट पर बैठने आयीं तो वहां राजद के एक सदस्य पहले से बैठे थे. सोनिया को देख राजद सदस्य उठ कर जाने लगे लेकिन सोनिया ने आग्रहपूर्वक उन्हें अपने पास ही बिठा लिया. सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर […]
नयी दिल्ली : लोकसभा में आज संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी जब अग्रिम पंक्ति में अपनी निर्धारित सीट पर बैठने आयीं तो वहां राजद के एक सदस्य पहले से बैठे थे. सोनिया को देख राजद सदस्य उठ कर जाने लगे लेकिन सोनिया ने आग्रहपूर्वक उन्हें अपने पास ही बिठा लिया. सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर पेश धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा चल रही थी और सपा नेता मुलायम सिंह यादव भारी बहुमत के साथ सत्ता में आए राजग सदस्यों को घमंड नहीं करने की नसीहत दे रहे थे.
इसी दौरान सोनिया अपना बैग लिए हुए सदन में आयीं जहां विपक्ष की अग्रिम पंक्ति में राजद के जयप्रकाश नारायण यादव, कांग्रेस के दीपेन्दर हुड्डा और वरिष्ठ नेता अमरिन्दर सिंह बैठे हुए थे. सोनिया को देख जयप्रकाश यादव सीट छोडकर उठने लगे लेकिन सोनिया ने उनसे वहीं बैठने को कहा. इस पर राजद नेता काफी खिसक कर दीपेन्दर की ओर बैठ गए लेकिन सोनिया ने उन्हें इशारा से कहा कि इतनी जगह छोडकर वहां इतनी दूर क्यों बैठे हैं. उन्होंने जयप्रकाश को अपनी बगल वाली सीट पर बैठने का इशारा किया और राजद नेता उनके करीब वाली सीट पर बैठ गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




