यौन शोषण के आरोप लगने के बाद एनएसयूआई अध्यक्ष फिरोज खान ने दिया इस्तीफा
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :16 Oct 2018 2:12 PM
विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के अध्यक्ष फिरोज खान ने पद से इस्तीफा दे दिया है जिसे पार्टी ने स्वीकार कर लिया है. जानकारी के अनुसार खान पर संगठन से जुड़ी एक युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाया था. सूत्रों की मानें तो खान ने सोमवार को इस्तीफा सौंपा था और […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के अध्यक्ष फिरोज खान ने पद से इस्तीफा दे दिया है जिसे पार्टी ने स्वीकार कर लिया है. जानकारी के अनुसार खान पर संगठन से जुड़ी एक युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाया था. सूत्रों की मानें तो खान ने सोमवार को इस्तीफा सौंपा था और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसे स्वीकार कर लिया.
यहां चर्चा कर दें कि खान का ताल्लुक जम्मू-कश्मीर से है जिसपर छत्तीसगढ़ की एक लड़की ने कुछ महीने पहले यौन शोषण का आरोप लगाया था जिसके बाद पार्टी ने तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया. बताया जा रहा है कि समिति ने रिपोर्ट तैयार कर ली थी जिसे वह जल्द सौंपने वाली थी.
इधर, मामले पर खान ने सफाई देते हुए कहा है कि मैंने सोमवार को इस्तीफा दे दिया है. मैं आज भी इस बात पर अड़ा हूं कि मुझ पर लगे आरोप बेबुनियाद हैं. मैं कोर्ट जाऊंगा. मैंने पार्टी की छवि के कारण इस्तीफा दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










