''आप'' के साथ सरकार बनाने की संभावनाओं को कांग्रेस ने खारिज किया

Updated at : 11 Jun 2014 7:25 AM (IST)
विज्ञापन
''आप'' के साथ सरकार बनाने की संभावनाओं को कांग्रेस ने खारिज किया

नयी दिल्ली : दिल्ली में एक बार फिर सरकार बनाने के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के साथ आने की अटकलों को पूरी तरह से असत्य करार देते हुए कांग्रेस ने आज कहा कि इन चर्चाओं में रत्ती भर भी सचाई नहीं है. मीडिया में ऐसी खबरे हैं कि लोकसभा चुनावों में भाजपा के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली में एक बार फिर सरकार बनाने के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के साथ आने की अटकलों को पूरी तरह से असत्य करार देते हुए कांग्रेस ने आज कहा कि इन चर्चाओं में रत्ती भर भी सचाई नहीं है.

मीडिया में ऐसी खबरे हैं कि लोकसभा चुनावों में भाजपा के हाथों बुरी तरह पराजित होने के बाद कांग्रेस और आप ने दिल्ली में एक बार फिर सरकार बनाने की संभावनाओं को तलाशने के लिए बैक चैनल बातचीत तेज कर दी है.

कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, यह पूरी तरह से गलत प्रचार है. हम दिल्ली में आप को समर्थन नहीं करेंगे. जो भी अन्य बातें की जा रही है वह अफवाह है. इस तरह के किसी गठबंधन के बारे में रत्ती भर भी सचाई नहीं है. हम इसकी निंदा करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola