महिला के साथ दुष्कर्म कर बनायी वीडियो क्लिपिंग

संभल : उत्तर प्रदेश में संभल जिले के हयात नगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने दो लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी वीडियो क्लिपिंग बना लेने का आरोप लगाया है जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. वरिष्ठ जिला पुलिस अधीक्षक बी के मिश्र ने आज यहां बताया कि हयात नगर […]
संभल : उत्तर प्रदेश में संभल जिले के हयात नगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने दो लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी वीडियो क्लिपिंग बना लेने का आरोप लगाया है जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
वरिष्ठ जिला पुलिस अधीक्षक बी के मिश्र ने आज यहां बताया कि हयात नगर कस्बे की एक 45 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया कि 20 मई को जब वह घर में अकेली सो रही थी, पडोस में रहने वाले मेंहदी हसन और फरीद ने डरा धमका कर उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया.
इतना ही नहीं उसकी वीडियो क्लिपिंग भी बना ली व उस वीडियो क्लिपिंग को उसके बेटे तक को दे दिया. मिश्र ने बताया कि महिला की शिकायत पर कल देर शाम हयातनगर थाने पर प्राथमिकी दर्ज करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




