वाणिज्य मंत्री कहा,केंद्र तेलंगाना, आंध्रप्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध

हैदराबाद: आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के विकास के लिए केंद्र की प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज कहा कि दोनों राज्यों के औद्योगिक विकास पर जोर दिया जाएगा. उन्होंने कहा ‘‘तेलंगाना राज्य बनने से स्थानीय जनता के लिए रोजगार के मौके बढेंगे. कौशल विकास के लिए आवश्यक प्रशिक्षण देने […]
हैदराबाद: आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के विकास के लिए केंद्र की प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज कहा कि दोनों राज्यों के औद्योगिक विकास पर जोर दिया जाएगा.
उन्होंने कहा ‘‘तेलंगाना राज्य बनने से स्थानीय जनता के लिए रोजगार के मौके बढेंगे. कौशल विकास के लिए आवश्यक प्रशिक्षण देने की जरुरत है.’’ पिछले महीने केंद्रीय मंत्री का पदभार संभालने के बाद सीतारमण की इस शहर की पहली यात्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि 2 जून को बने इस नए राज्य में खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के संवर्धन पर जोर दिया जाएगा.
उन्होंने कहा ‘‘हमारी नीतियां पार्टी के चुनाव घोषणापत्र से प्रेरित होंगी.’’ महिलाओं के प्रति बढते अत्याचार के खिलाफ चिंता जाहिर करते हुए सीतारमण ने कहा कि सरकार इस पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




