SU-30 MKI: 12 सुखोई 30 एमकेआई की खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी, जानिये भारत के इस अपराजेय विमान की खूबियां

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

SU-30 MKI: भारतीय वायुसेना का सबसे ताकतवर विमानों में से एक है सुखोई-30 एमकेआई. यह विमान हवा से जमीन और हवा से हवा में एक साथ युद्ध कर सकता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे किसी भी तरह के हथियारों से लैस किया जा सकता है. यह 3000 किलोमीटर तक हमला करने में सक्षम है.

विज्ञापन

SU-30 MKI: चीन पाकिस्तान की खैर नहीं… रक्षा के क्षेत्र में भारत कई कदम और आगे बढ़ रहा हैं. अब भारत की तरफ नजर टेढ़ी करने वाले हो जाएंगे नेस्तनाबूत, क्योंकि रक्षा के क्षेत्र में भारत की ताकत में अब कई गुना इजाफा होने वाला है… दरअसल रक्षा मंत्रालय ने आज 12 सुखोई 30 MKI लड़ाकू विमान खरीदने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.  इस प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद अब भारतीय वायुसेना के लिए ये 12 लड़ाकू विमान खरीदे जाएंगे. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड इन विमानों को तैयार करेगा. सबसे बड़ी बात की इन विमानों मेक इन इंडिया प्रोग्राम के तहत बनाया जाएगा. यानी इनके निर्माण में करीब 70 फीसदी सामान स्वदेशी होगा.

11000 करोड़ रुपए की परियोजना
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 11000 करोड़ रुपये की इस परियोजना में विमान और संबंधित ग्राउंड सिस्टम को शामिल किया जाएगा. रक्षा अधिकारियों ने बताया कि ये भारतीय वायुसेना के सबसे आधुनिक Su-30 MKI विमान होंगे, जो कई भारतीय हथियारों और सेंसर से लैस होंगे. विमान में लगने वाले सामानों में करीब 70 फीसदी स्वदेशी होंगे. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये उन 12 विमानों की जगह लेंगे जो पिछले कई सालों में हादसों के कारण नष्ट हो चुके हैं. सबसे खास बात है कि यह विमान हवा से जमीन और हवा से हवा में एक साथ युद्ध कर सकता है.

भारत का अपराजेय विमान है सुखोई-30 एमकेआई जानें खूबियां

  • भारतीय वायुसेना का सबसे ताकतवर विमानों में से एक है सुखोई-30 एमकेआई

  • यह विमान हवा से जमीन और हवा से हवा में एक साथ युद्ध कर सकता है.

  • इस विमान में दो इंजन लगे होते हैं, विमान में दो चालक के बैठने की जगह होती है.

  • किसी भी तरह के हथियारों को इस विमान में लोड किया जा सकता है.

  • इस विमान को ऐसा डिजाइन किया जो दुश्मनों को बड़े आराम से चकमा दे सकता है.

  • सुखोई विमान 3000 किलोमीटर तक हमला कर सकता है.

  • इसमें सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस को भी लॉन्च किया जा सकता है.

  • इसे मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत बनाया जा रहा है.

  • यह विमान काफी तेज रफ्तार के साथ कलाबाजियां खाते हुए उड़ान भर सकता है.

वायुसेना के लिए क्यों खास है सुखोई-एमकेआई
सुखोई-एमकेआई भारतीय वायुसेना का एक शक्तिशाली विमान है. भारतीय वायुसेना के पास फिलहाल 270 एसयू-30 एमकेआई फाइटर प्लेन है, जो अभी एक्टिव रूप से काम कर रहे हैं. दो इंजन और दो पायलट सीट वाला यह विमान इतना खतरनाक है कि यह 3000 किलोमीटर दूर जाकर दुश्मनों के ठिकानों को तबाह कर सकता है. अपग्रेड करने के बाद इसे अब सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस को भी लॉन्च किया जा सकता है. काफी वजन होने के बाद भी यह बेहद तेज रफ्तार से उड़ान भर सकता है. 

Also Read: Anantnag Encounter: सेना का ऑपरेशन जारी, आतंकियों पर मोर्टार से हमला, शहीदों को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola