शादी के लिए बाढ़ से लड़ती हुई मंडप तक पहुंची दुल्हन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
इरोड : नीलगिरि जिले के एक पर्वतीय गांव में मोयार नदी में बाढ़ के कारण फंसी 24 वर्षीय एक लड़की तमाम मुश्किलों का सामना करते हुए अपनी शादी के समारोह स्थल पर पहुंची . थेनगुमारहदा गांव की निवासी रसाथी हरिगोल (बांस और ईख से बनी गोलाकार नाव) पर सवार होकर अपने परिजनों के साथ बाढ़ […]
विज्ञापन
इरोड : नीलगिरि जिले के एक पर्वतीय गांव में मोयार नदी में बाढ़ के कारण फंसी 24 वर्षीय एक लड़की तमाम मुश्किलों का सामना करते हुए अपनी शादी के समारोह स्थल पर पहुंची .
विज्ञापन
थेनगुमारहदा गांव की निवासी रसाथी हरिगोल (बांस और ईख से बनी गोलाकार नाव) पर सवार होकर अपने परिजनों के साथ बाढ़ से उफनती नदी को पार कर समारोह स्थल पर पहुंची. बाढ़ के चलते क्योंकि हरिगोल की सवारी प्रतिबंधित है, इसलिए उन्होंने आपात स्थिति में वन अधिकारियों से इसके लिए विशेष अनुमति ली थी. रसाथी की शादी 20 अगस्त को होनी है.
साथी और उसके परिवार द्वारा उठाए जोखिम पर टिप्पणी करते हुए राजस्व मंत्री आर बी उदय कुमार ने कहा कि यह जोखिम भरा है और लोगों को ऐसा करने से बचना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन