भारत की खोज करने आज ही निकले थे कोलंबस

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : यह तो हम आप सभी जानते हैं कि इटली के नाबिक क्रिस्टोफर कोलंबस यूरोप से समुद्र मार्ग से भारत के रास्ते की खोज करने निकले थे, लेकिन यह बात बहुत कम लोगों को पता है कि उन्होंने अपनी यह यात्रा 1492 में आज ही के दिन शुरू की थी। इसके अलावा भारतीय […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : यह तो हम आप सभी जानते हैं कि इटली के नाबिक क्रिस्टोफर कोलंबस यूरोप से समुद्र मार्ग से भारत के रास्ते की खोज करने निकले थे, लेकिन यह बात बहुत कम लोगों को पता है कि उन्होंने अपनी यह यात्रा 1492 में आज ही के दिन शुरू की थी। इसके अलावा भारतीय समाज सेवकों के लिए भी आज का दिन महत्वपूर्ण है. दरअसल बाबा आम्टे को 1985 में आज के दिन ही जनसेवा के लिए रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्रदान किया गया था.

विज्ञापन

तीन अगस्त की तारीख पर इतिहास में दर्ज चंद अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1108 : लुई षष्ठम फ्रांस का सम्राट बना.
1492 : यूरोपीय देश स्पेन से सभी यहूदियों को बाहर निकाला गया.
1492 : ​इटली का नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस तीन जहाजों के साथ स्पेन से भारत की खोज पर रवाना हुआ.
1678 : राबर्ट लासैले ने अमेरिका में पहले जहाज का निर्माण किया.
1900 : फर्स्ट वन टायर एंड रबर कंपनी की स्थापना हुई.
1914 : पहला समुद्री जहाज पनामा नहर से गुजरा.
1925 : अमेरिका की अंतिम सैन्य टुकड़ी ने निकारागुआ छोड़ा.
1960 : पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की.
1985 : बाबा आम्टे को जनसेवा के लिए रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्रदान किया गया.
2003 : अमेरीका के एंग्लिकन चर्च ने एक समलैंगिक को बिशप नियुक्त करने का फ़ैसला किया.
2004 : अमेरिकी अंतरिक्ष यान मैसेंजर बुध ग्रह के लिए रवाना.
2007 : इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हुआ रूसी अंतरिक्ष यान प्रोग्रेस एम-61 सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में पहुँचा.
2007 : लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में एक ट्रेन दुर्घटना में 100 लोगों की मृत्यु.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola