गौरी लंकेश हत्या: एसआईटी ने सातवें संदिग्ध को गिरफ्तार किया

Updated:
विज्ञापन

बेंगलुरू : पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या की जांच कर रहे विशेष जांच दल ने मामले के सातवें संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया. एसआईटी के जांच अधिकारी एमएन अंचेत ने बताया , ‘ मोहन नायक (50) को कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले से गिरफ्तार किया गया.’ उन्होंने बताया कि नायक को 18 जुलाई को गिरफ्तार […]

विज्ञापन

बेंगलुरू : पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या की जांच कर रहे विशेष जांच दल ने मामले के सातवें संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया. एसआईटी के जांच अधिकारी एमएन अंचेत ने बताया , ‘ मोहन नायक (50) को कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले से गिरफ्तार किया गया.’ उन्होंने बताया कि नायक को 18 जुलाई को गिरफ्तार किया गया और तृतीय अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया.

विज्ञापन

अदालत ने उसे 6 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. इस मामले में छठे संदिग्ध 26 वर्षीय परशुराम वाघमारे को राज्य के वियजपुर जिले से जून में गिरफ्तार किया गया था. गौरी की पिछले वर्ष पांच सितंबर को उनके ही घर में हत्या कर दी गई थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola