नयी दिल्ली : आकाश में बादल छाए रहने और हल्की बुंदा-बांदी के कारण आज राजधानी दिल्ली का तापमान गिरकर न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस हो गया.मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राजधानी में कल सुबह साढे आठ बजे से लेकर आज सुबह साढे आठ बजे तक 9.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बारिश ने तापमान गिरा है.
कल का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले आज तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस दौरान 44 से 84 प्रतिशत के आसपास आद्रता दर्ज की गयी.मौसम वैज्ञानिकों ने राजधानी के कुछ भागों में आज और कल गरज के साथ बारिश होने का अनुमान लगाया है. मौसम विज्ञान विभाग ने कल का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढकर 20 डिग्री सेल्सियस होने का अनुमान लगाया है.