24.2 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

ऊंची जाति की लड़की से किया प्रेम, लड़के को मार कर पेड पर टांगा

अहमदनगर (महाराष्ट्र) : झूठी शान के लिए हत्या के एक मामले में ऊंची जाति की एक लड़की के साथ प्रेम संबंधों के चलते एक दलित लड़के की हत्या करके उसका शव पेड पर लटका दिया गया. अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी धीरज पाटिल ने आज बताया कि 28 अप्रैल की रात को 17 वर्ष के एक लडके […]

अहमदनगर (महाराष्ट्र) : झूठी शान के लिए हत्या के एक मामले में ऊंची जाति की एक लड़की के साथ प्रेम संबंधों के चलते एक दलित लड़के की हत्या करके उसका शव पेड पर लटका दिया गया. अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी धीरज पाटिल ने आज बताया कि 28 अप्रैल की रात को 17 वर्ष के एक लडके का शव जिले की जमखेद तहसील के खारदा गांव के निकट खनहोबा पहाडी के पास एक पेड पर टंगा मिला.

बाद में लड़के के पिता राजू रामदेव अगे ने दो व्यक्तियों सचिन हौसराव गोलेकर (21) और शेषराव येवले (42) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई कि उन्होंने ऊंची जाति की एक नाबालिग लड़की के साथ प्रेम संबंध होने के कारण उनके पुत्र की हत्या की है. दोनो संदिग्ध हत्यारों को कल गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें