छत्तीसगढ़: भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत, मरने वाले ज्यादातर लोग एक ही परिवार के

Updated:
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक सड़क दुर्घटना में पांच महिलाओं और दो बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों के अनुसार जब वे जगतरा गांव के करीब पहुंचे तब उनकी गाड़ी एक ट्रक से टकरा गयी. उन्होंने कहा कि इस हादसे में 10 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक सड़क दुर्घटना में पांच महिलाओं और दो बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई. पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के पूरुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगतरा गांव के करीब बोलेरो वाहन और ट्रक के बीच हुई टक्कर में बोलेरो सवार 11 लोगों की मौत हो गई. उन्होंने कहा कि मृतकों में पांच महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं. घटना को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संवेदना जाहीर की है.

विज्ञापन


शादी समारोह में जा रहा था परिवार 

वहीं पुलिस ने बताया कि धमतरी जिले के सोरम—भठगांव के कुछ लोग बुधवार देर रात एक बोलेरो गाड़ी में सवार होकर विवाह समारोह में शामिल होने मरकाटोला गांव जा रहे थे. अधिकारियों के अनुसार जब वे जगतरा गांव के करीब पहुंचे तब उनकी गाड़ी एक ट्रक से टकरा गयी. उन्होंने कहा कि इस हादसे में 10 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं एक बच्चा घायल हो गया.

घायल बच्चे ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ा 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस दल ने घायल बच्चे को अस्पताल भेजा. बच्चे ने रास्ते में दम तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola