Breaking News: मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव ने की पीएम मोदी से मुलाकात
Breaking News: आर्टिकल 370 हटाने के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 2 अगस्त से सुनवाई करेगा. SC ने ED के निदेशक का कार्यकाल तीसरी बार बढ़ाने को अवैध बताया है. अगले 24 घंटे के लिए हिमाचल प्रदेश के सोलन, शिमला, कुल्लू में रेड अलर्ट, बारिश की चेतावनी. एनसीपी नेता छगन भुजबल को मिली जान से मारने की धमकी मिलेने के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. देश और दुनिया की तमाम छोटी-बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें प्रभात खबर के साथ.
मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव ने की पीएम मोदी से मुलाकात
मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव शेख डॉ मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इस्सा ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भोपाल पहुंचे, मुख्यमंत्री शिवराज ने किया स्वागत
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भोपाल पहुंचे. इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और अन्य बीजेपी नेताओं ने गृह मंत्री का स्वागत किया.
कैंसर के इलाज वाली दवा और दुर्लभ बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली दवा जीएसटी दायरे से बाहर
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, जीएसटी परिषद ने कैंसर के इलाज वाली दवा, दुर्लभ बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली दवा को जीएसटी दायरे से बाहर रखने का फैसला किया.
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अमित शाह बोले- ईडी निदेशक कौन है यह महत्वपूर्ण नहीं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, ईडी मामले पर माननीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर खुशी मनाने वाले लोग भ्रमित हैं. सीवीसी अधिनियम में संशोधन, जो संसद द्वारा विधिवत पारित किए गए थे, को बरकरार रखा गया है. ईडी उन लोगों पर प्रहार करेगा जो भ्रष्ट हैं और कानून के गलत पक्ष पर कायम हैं. ईडी किसी एक व्यक्ति से ऊपर उठकर है, जो मनी लॉन्ड्रिंग के अपराधों और विदेशी मुद्रा कानूनों के उल्लंघन की जांच करने के अपने मुख्य उद्देश्य को प्राप्त करने पर केंद्रित है.
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बैंकों के एमडी और सीईओ के साथ बैठक की
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने मुंबई में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और चुनिंदा निजी क्षेत्र के बैंकों के एमडी और सीईओ के साथ बैठक की. बैठक में आरबीआई के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के साथ डिप्टी गवर्नर एम राजेश्वर राव और स्वामीनाथन जे भी शामिल हुए. गवर्नर ने एमडी और सीईओ को बैंकों में प्रशासन को मजबूत करने और अनुपालन, जोखिम प्रबंधन और ऑडिट कार्यों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए