22.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

न्यायमूर्ति लोढ़ा बने प्रधान न्यायाधीश

नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेंद्रमल लोढा को आज राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने देश के 41वें प्रधान न्यायाधीश के तौर पर शपथ दिलायी. 64 वर्षीय न्यायमूर्ति लोढा ने न्यायमूर्ति (अवकाशप्राप्त) पी सदाशिवम का स्थान लिया है. न्यायमूर्ति सदाशिवम 9 माह तक देश के प्रधान न्यायाधीश के पद पर रहे और उनका […]

नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेंद्रमल लोढा को आज राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने देश के 41वें प्रधान न्यायाधीश के तौर पर शपथ दिलायी. 64 वर्षीय न्यायमूर्ति लोढा ने न्यायमूर्ति (अवकाशप्राप्त) पी सदाशिवम का स्थान लिया है. न्यायमूर्ति सदाशिवम 9 माह तक देश के प्रधान न्यायाधीश के पद पर रहे और उनका कार्यकाल कल समाप्त हो गया.

न्यायमूर्ति लोढा को राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में संक्षिप्त समारोह में शपथ दिलाई गई. समारोह में उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कुछ केंद्रीय मंत्रियों, सेवानिवृत्त और सेवारत न्यायाधीशों, बार के सदस्यों के अलावा न्यायमूर्ति सदाशिवम भी मौजूद थे.

समारोह में विपक्ष का कोई नेता मौजूद नहीं था. न्यायमूर्ति लोढा ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली और उनका कार्यकाल 5 माह का होगा. वह इस साल 27 सितंबर को सेवानिवृत्त होंगे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें