24.2 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

श्रीलंकाई नौसैनिकों के हमले में 50 मछुआरे घायल

रामेश्वरम : कटचाथीवू द्वीप से परे श्रीलंकाई नौसेना के जवानों ने आज तडके हवा में गोलियां चलाने के बाद रामेश्वरम के मछुआरों पर पत्थरों एवं बोतलों से कथित रुप से हमला किया जिससे 50 मछुआरे घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि श्रीलंकाई नौसेना के जवानों ने 30 नौकाओं को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और […]

रामेश्वरम : कटचाथीवू द्वीप से परे श्रीलंकाई नौसेना के जवानों ने आज तडके हवा में गोलियां चलाने के बाद रामेश्वरम के मछुआरों पर पत्थरों एवं बोतलों से कथित रुप से हमला किया जिससे 50 मछुआरे घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि श्रीलंकाई नौसेना के जवानों ने 30 नौकाओं को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और मछलियां पकडने के जाल काट दिए.

इस दौरान घटनास्थल से भागने की जल्दी में एक नौका दूसरी नौका से टकराकर डूब गई. हालांकि नौका पर सवार पांच मछुआरों को अन्य मछुआरों ने बचा लिया. पुलिस ने बताया कि श्रीलंकाई नौसेना ने 19 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है और इसके बाद उन्हें उनकी नौकाओं के साथ मन्नार ले जाया गया है.सभी घायलों को यहां निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. घायल हुए ये मछुआरे 2000 मछुआरों के उस समूह का हिस्सा थे जो कल रात 400 नौकाओं में सवार होकर समुद्र में मछलियां पकडने गए थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें