मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के 39 उम्मीदवारों की सूची जारी, देखें लिस्ट

मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है. बता दें कि बीजेपी की ओर से मध्य प्रदेश के 39 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गयी है.
Madhya Pradesh Vidhansabha Election BJP Candidate List : मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है. बता दें कि बीजेपी की ओर से मध्य प्रदेश के 39 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गयी है. इसके अलावा छत्तीसगढ़ के 21 विधानसभा सीटों के लिए भी बीजेपी की ओर से अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की गयी है. जानकारी हो कि मध्य प्रदेश के कुल 230 सीटों के लिए इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने है. आइए देखते है बीजेपी ने अपने किन 39 सीटों पर अपने किस उम्मीदवार पर भरोसा जताया है.
BJP releases the first list of 39 candidates for the upcoming Madhya Pradesh Assembly Elections. pic.twitter.com/7xdtQFxz9M
— ANI (@ANI) August 17, 2023
बीजेपी मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक
बता दें कि बीते दिन बुधवार को बीजेपी के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में हुई थी, जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के लिए गहन चर्चा हुई. इस बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा समेत कई बीजेपी के नेता मौजूद थे. बैठक के ठीक अगले दिन दो राज्यों के विधानसभा के चुनाव के लिए अब पार्टी के अपने कुछ उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है.
सबलगढ़ : सरला विजेंद्र रावत
सुमावली : अदल सिंह कंसाना
गोहद (अजा) : लाल सिंह आर्य
पिछोर : प्रीतम लोधी
चाचौड़ा : प्रियंका मीणा
चंदेरी : जगन्नाथ सिंह रघुवंशी
बंडा : वीरेन्द्र सिंह लम्बरदार
महाराजपुर : कामाख्या प्रताप सिंह
छतरपुर : ललिता यादव
पथरिया : लखन पटेल
गुन्नौर (अजा) : राजेश कुमार वर्मा
चित्रकूट : सुरेंद्र सिंह गहरवार
पुष्पराजगढ़ (अजजा) : हीरासिंह श्याम
बड़वारा (अजजा) : धीरेंद्र सिंह
बरगी : नीरज ठाकुर
जबलपुर पूर्व (अजा) : अंचल सोनकर
शाहपुरा (अजजा) : ओमप्रकाश धुर्वे
बिछिया (अजजा) : डॉ. विजय आनंद मरावी
बैहर (अजजा) : भगत सिंह नेताम
लांजी : राजकुमार कराये
बरघाट (अजजा) : कमल मस्कोले
गोटेगाँव (अजा) : महेंद्र नागेश
सौसर : नानाभाऊ मोहोड
पांढुर्णा (अजजा) : प्रकाश उइके
मुल्ताई : चन्द्रशेखर देशमुख
भैंसदेही (अजजा) : महेंद्र सिंह चौहान
भोपाल उत्तर : आलोक शर्मा
भोपाल मध्य : ध्रुव नारायण सिंह
सोनकच्छ (अजा) : राजेश सोनकर
महेश्वर (अजा) : राजकुमार मेव
कसरावद : आत्माराम पटेल
अलीराजपुर (अजजा) : नागर सिंह चौहान
झाबुआ (अजजा) : भानू भूरियाख
पेटलावद (अजजा) : निर्मला भूरिया
कुक्षी (अजजा) : जयदीप पटेल
धरमपुरी (अजजा) : कालू सिंह ठाकुर
राऊ : मधु वर्मा
तराना (अजा) : ताराचंद गोयल
घाटिया (अजा) : सतीश मालवीय
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya kumar
I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




