Madhya Pradesh: आज से शुरू हो रहा है अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव, सीएम शिवराज सिंह करेंगे उद्घाटन

Author Agency
Updated:
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान आज यानी शनिवार को 21 जनवरी से 24 जनवरी तक आठवें भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. आजादी के अमृत काल में हो रहे इस महोत्सव मुख्य विषय ‘विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के साथ अमृत काल की ओर अग्रसर’ है

विज्ञापन

International Science Festival: मध्य प्रदेश के भोपाल में मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) में 21 जनवरी से 24 जनवरी तक आठवें भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव-2022 (आईआईएसएफ) का आयोजन किया जाएगा. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे. कार्यक्रम में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह और प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा विशेष अतिथि होंगे.

विज्ञापन

यह महोत्सव केन्द्रीय जैव प्रौद्योगिकी मंत्रालय, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर), अंतरिक्ष विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग, विज्ञान भारती (विभा), मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (मेनिट) के तत्वावधान में किया जा रहा है.

वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकी उपलब्धियों का उत्सव: आजादी के अमृत काल में हो रहे इस महोत्सव मुख्य विषय ‘विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के साथ अमृत काल की ओर अग्रसर’ है. एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि वर्ष 2015 से प्रति वर्ष विज्ञान महोत्सव मनाने का मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकी उपलब्धियों का उत्सव मनाना और आम लोगों को इस आयोजन से जोड़ना है. साथ ही आमजन के जीवन में आनंद, उल्लास और स्वस्थ मनोरंजन तथा स्कूली बच्चों में क्रिएटिविटी और नवाचारों को प्रोत्साहित करना रहा है.

महोत्सव में 15 गतिविधियों का होगा आयोजन: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पहली बार हो रहे विज्ञान महोत्सव में देश के विभिन्न अंचल से आठ हजार से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे. महोत्सव में नामचीन वैज्ञानिक, अनुसंधानकर्ता, यूनिवर्सिटी, कॉलेज और स्कूलों के विद्यार्थी, शिक्षक तथा उद्योग जगत के विशेषज्ञ भाग लेंगे. महोत्सव में इस बार 15 गतिविधियों का आयोजन होगा. महोत्सव में इसरो के चेयरमेन एस. सोमनाथ, भारत बायोटेक के सीएमडी कृष्णा एल्ला सहित कई वैज्ञानिक सम्मिलित होंगे.

Also Read: जैसिंडा अर्डर्न की जगह ले सकते हैं क्रिस हिपकिंस, बनेंगे न्यूजीलैंड के अगले पीएम! जल्द हो सकती है घोषणा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola