ePaper

Milk With Honey: दूध में मिलाकर पिएं शहद, शरीर को मिलेंगे 5 अद्भुत फायदे

Updated at : 15 Jul 2024 11:24 AM (IST)
विज्ञापन
Milk With Honey Benefits

Milk With Honey Benefits

Milk With Honey: दूध में शहद मिलाकर पीने से सेहत पर इसका बहुत ही गुड असर देखने को मिलता है. चलिए जानते हैं दूध में शहद मिलाकर पीने के फायदे...

विज्ञापन

Milk With Honey: दूध में शहद मिलाकर पीने से सेहत को दोगुना फायदा मिलता है. बड़े-बुजुर्गों से लेकर डॉक्टर्स तक कहना है कि दूध में शहद मिलाकर पीने से आपको कई भी बीमारी नहीं होगी. दूध और शहद में कई सारे पोषक तत्व होते हैं. जैसे कि दूध और शहद में प्रोटीन, फाइबर, कैलोरी, कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन बी, पोटेशियम और विटामिन डी भरपूर मात्रा में होते हैं. जो शरीर के लिए सबसे जरूरी है.

कब्ज दूर करें

दूध में शहद मिलाकर पीने से पाचन तंत्र सही रहता है. अगर आपको कब्ज, गैस आदि की समस्या है तो रोज दूध में आधा चम्मच शहद मिला लें और पिएं. आप पाएंगे कि दूध में शहद मिलाकर पीने से कब्ज और ऐंठन आदि से निजात मिल जाएगा.

स्टेमिना बढ़ेगा

अगर आप दूध में शहद मिलाकर सेवन करते हैं, तो इससे आपके स्टेमिना बढ़ेगा. दूध और शहद का मिश्रण शरीर को मजूबत रखता है. इसलिए सभी लोगों को दूध में शहद मिलाकर पीना चाहिए.

Also Read: मिश्री में छिपा है सेहत का राज, जानिए इसे खाने के 5 सबसे बड़े फायदे

त्वचा हल्दी रखें

दूध में शहद मिलाकर पीने से त्वचा हल्दी रहता है. अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन ग्लो करें तो दूध में शहद डालकर पीना शुरू कर दें. इससे आपका स्किन मुलायम होगा साथ ही दाग-धब्बे से निजात मिलेगा.

हड्डियां मजबूत रहे

दूध में शहद मिलाकर पीने से हड्डियां मजबूत रहती हैं. जिन लोगों के पैरों में दर्द बना रहते हैं ऐसे में उन्हें रोज दूध में शहद मिलाकर पीना चाहिए. दूध में शहद मिलाकर पीने से हड्डी के विकास और दर्द से निजात पाया जा सकता है. क्योंकि इसमें कैल्शियम भरपूर होता है, जो हड्डियों को अंदर से तंदरुस्त रखता है.

Also Read: पपीता के बीज खाने के 5 सबसे बड़े फायदे

अनिद्रा दूर करें

दूध में शहद मिलाकर पीने से अनिद्रा की समस्या से हमेशा के लिए निजात पाया जा सकता है. अगर आपको रात में नींद नहीं आती हैं तो रोज दूध में शहद मिलाकर पिएं. इससे आपका दिमाग शांत रहेगा और अच्छी नींद आएगी.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola