Maharashtra Politics: अजीत पवार को लेकर दिये गये बयान पर शरद पवार ने लिया यू-टर्न, अब कही ये बात

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 25 Aug 2023 6:55 PM

विज्ञापन

Aurangabad: NCP President Sharad Pawar during a press conference in Aurangabad, Maharashtra, Wednesday, Aug. 16, 2023. (PTI Photo) (PTI08_16_2023_000171B)

Maharashtra Politics : शरद पवार ने कहा कि महा विकास आघाड़ी (एमवीए) 2024 के लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए से बेहतर प्रदर्शन करेगी. एमवीए में एनसीपी, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस शामिल हैं. जानें अजित पवार को लेकर क्या बोले एनसीपी प्रमुख

विज्ञापन

Maharashtra Politics : महाराष्ट्र के राजनीतिक हलके से लगातार कुछ न कुछ बातें सामने आती रहती है. ताजा खबर एनसीपी प्रमुख शरद पवार को लेकर आ रही है. दरअसल उन्होंने अपने बयान से यूटर्न ले लिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार अभी भी एनसीपी नेता बने हुए हैं. उन्होंने कहा कि मैं यह नहीं कह रहा हूं कि वह हमारे नेता हैं. सुप्रिया सुले का ऐसा कहना ठीक है. वह उनकी (अजित पवार की) छोटी बहन हैं. इसका राजनीतिक मतलब निकालने की जरूरत नहीं है.

आगे शरद पवार ने कहा कि मैंने यह नहीं कहा कि अजित पवार हमारे नेता हैं. यह मीडिया ने तोड़-मरोड़कर पेश किया है. यह बात सुप्रिया ने कही थी और ये बात अखबारों में भी छपी थी. उन्होंने जिस तरह का रुख अपनाया है, उसे देखते हुए वह हमारे नेता नहीं हैं.

undefined

शरद पवार को लेकर क्या चल रही थी खबर

आपको बता दें कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार को लेकर खबर चल रही थी कि, उन्होंने कहा है- पार्टी में कोई फूट नहीं है और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार पार्टी के नेता बने रहेंगे. मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि शरद पवार ने कहा है- कुछ नेताओं ने ‘‘अलग राजनीतिक रुख’’ अपनाकर एनसीपी छोड़ दी है, लेकिन इसे पार्टी में फूट नहीं कहा जा सकता. शरद पवार ने कोल्हापुर रवाना होने से पहले पुणे जिले में अपने गृहनगर बारामती में मीडिया से बात की. इस दौरान उन्होंने उक्त बातें कही.

undefined

सुप्रिया सुले ने क्या कहा

शरद पवार की बेटी और एनसीपी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने एक दिन पहले कहा था कि अजित पवार पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक हैं. बारामती से लोकसभा सदस्य सुले ने अजित पवार के बारे में कहा था कि अब, उन्होंने एक ऐसा रुख अपनाया है जो पार्टी के खिलाफ है और हमने विधानसभा अध्यक्ष को शिकायत दी है और उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं. एनसीपी में कोई फूट नहीं होने और अजित पवार के पार्टी के नेता होने’’ संबंधी सुले के बयान के बारे में पूछे जाने पर शरद पवार ने कहा था कि हां, इसमें कोई संशय नहीं है.

Also Read: Maharashtra: ‘अजित पवार हमारे नेता… पार्टी में कोई फूट नहीं!’ शरद पवार के बयान ने फिर बढाई सियासी हलचल
undefined

शरद पवार ने कहा था कि कोई कैसे कह सकता है कि एनसीपी में फूट है? इसमें कोई संशय नहीं है कि अजित पवार हमारी पार्टी के नेता हैं. उन्होंने कहा कि किसी राजनीतिक दल में फूट का मतलब क्या है? फूट तब होती है जब किसी पार्टी का एक बड़ा समूह राष्ट्रीय स्तर पर अलग हो जाता है, लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं हुआ है. कुछ लोगों ने पार्टी छोड़ दी, कुछ ने अलग रुख अपना लिया… लोकतंत्र में निर्णय लेना उनका अधिकार है. उल्लेखनीय है कि अजित पवार और आठ अन्य एनसीपी विधायक दो जुलाई को राज्य में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना-बीजेपी सरकार में शामिल हो गए थे.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola