Maharashtra: 'अजित पवार हमारे नेता... पार्टी में कोई फूट नहीं!' शरद पवार के बयान ने फिर बढाई सियासी हलचल
Published by : Pritish Sahay Updated At : 25 Aug 2023 1:08 PM
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि पार्टी में कोई फूट नहीं है और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार पार्टी के नेता बने रहेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि कुछ नेताओं ने अलग राजनीतिक रुख अपनाकर एनसीपी छोड़ दी है, लेकिन इसे पार्टी में फूट नहीं कहा जा सकता.
महाराष्ट्र की सियासत में शरद पवार के एक बयान के बाद हलचल सी मच गई है. दरअसल, महाराष्ट्र के बारामती में एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि इसमें कोई मतभेद नहीं है कि अजित पवार हमारे नेता हैं. उन्होंने कहा कि एनसीपी में कोई विभाजन नहीं है. शरद पवार ने कहा कि किसी पार्टी में फूट कैसे पड़ती है… ऐसा तब होता है जब राष्ट्रीय स्तर पर कोई बड़ा समूह पार्टी से अलग हो जाता है. लेकिन आज एनसीपी में ऐसी कोई स्थिति नहीं है. हां, कुछ नेताओं ने अलग रुख अपनाया लेकिन इसे फूट नहीं कहा जा सकता. वे लोकतंत्र में ऐसा कर सकते हैं. शरद पवार के बयान से साफ है कि एनसीपी में फूट नहीं है और अजित पवार पार्टी नेता बने रहेंगे.
Maharashtra | There is no conflict that he (Ajit Pawar) is our leader, there is no split in NCP. How does a split happen in a party? It happens when a big group separates from the party at the national level. But there is no such situation in NCP today. Yes, some leaders took a… pic.twitter.com/iTAYEJ9Mub
— ANI (@ANI) August 25, 2023
इसे फूट नहीं कहा जा सकता- शरद पवार
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि कुछ नेताओं ने अलग राजनीतिक रुख अपनाकर एनसीपी छोड़ दी है, लेकिन इसे पार्टी में फूट नहीं कहा जा सकता. मीडिया से बात करते हुए शरद पवार ने कहा कि पार्टी में फूट नहीं हैं. गौरतलब है कि इससे पहले शरद पवार की बेटी और पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने एक दिन पहले ही कहा था कि अजित पवार पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक हैं. हालांकि बारामती से लोकसभा सदस्य सुले ने अजित पवार के बारे में कहा था कि अब उन्होंने एक ऐसा रुख अपनाया है जो पार्टी के खिलाफ है और हमने विधानसभा अध्यक्ष को शिकायत दी है और उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं.
वहीं, एनसीपी में कोई फूट नहीं है और अजित पवार के पार्टी नेता होने संबंधी सुप्रिया सुले के बयान के बारे में पूछे जाने पर सीनियर पवार ने भी कहा था कि इसमें कोई संशय नहीं है. शरद पवार ने कहा कि कोई कैसे कह सकता है कि एनसीपी में फूट है… इसमें कोई संशय नहीं है कि अजित पवार हमारी पार्टी के नेता हैं. उन्होंने कहा कि किसी राजनीतिक दल में फूट का मतलब यह नहीं है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में निर्णय लेना उनका अधिकार है.गौरतलब है कि अजित पवार समेत और 8 एनसीपी विधायक दो जुलाई को राज्य में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना-भारतीय जनता पार्टी सरकार में शामिल हो गए थे.
एनसीपी करेगी बेहतर प्रदर्शन- शरद पवार
इधर, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने मीडिया की ओर से पूछे गये एक सवाल के जवाब में कहा है कि महा विकास अघाड़ी आने वाले लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र एनडीए सरकार की अपेक्षा महा विकास अघाड़ी गठबंधन का प्रदर्शन अच्छा होगा और पार्टी ज्यादा सीट भी लाएगी. बता दें, एमवीए में एनसीपी, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस शामिल हैं.
एमवीए आगामी लोकसभा चुनाव में अधिकतम सीटें जीतेगा- शरद पवार
वहीं, एक सर्वेक्षण में लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों के गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस (I-N-D-I-A) को एनडीए के खिलाफ अच्छी प्रतिक्रिया मिलने का अनुमान लगाए जाने के बारे में पूछे जाने पर पवार ने कहा कि मैंने अब तक सर्वेक्षण नहीं देखा है. लेकिन हां, हम कुछ सर्वेक्षण संगठनों के साथ बात कर रहे हैं जिसमें स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि एमवीए आगामी लोकसभा चुनाव में अधिकतम सीटें जीतेगा. बता दें, इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक 31 अगस्त और एक सितंबर को मुंबई में होने वाली है.
Also Read: पीएम मोदी से मिले शी जिनपिंग, भारत ने उठाया सीमा विवाद का मुद्दा, कहा- चीन भी करे LAC का सम्मान
‘प्याज निर्यात पर लगाए गए 40 फीसदी शुल्क को कम करना चाहिए’
वहीं, प्याज निर्यात शुल्क मुद्दे पर शरद पवार ने कहा के सरकार को प्याज निर्यात पर लगाए गए 40 फीसदी शुल्क को कम करना चाहिए. इससे प्याज उत्पादकों को कोई फायदा नहीं होगा. हर कोई जानता है कि प्याज एक कृषि योग्य फसल मानी जाती है, इसलिए सरकार को इस संवेदनशील मामले पर गौर करना चाहिए. उन्होंने कहा, मैंने केंद्र में कुछ मंत्रियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी. केंद्र सरकार से चीनी निर्यात को सीमित करने के बारे में भी बातचीत हो रही है.
भाषा इनपुट से साभार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










