नहीं रहे एनसीपी विधायक भारत भालके, पुणे के एक अस्पताल में ली अंतिम सांस

Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 28 Nov 2020 10:54 AM

विज्ञापन

बीते कुछ समय से भारत भालके कोरोना से संक्रमित (Corona Infection) थे. कोरोना संक्रमण के बाद ही उन्हें 30 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

विज्ञापन

मुंबई महाराष्ट्र (Maharashtra) के पंढरपुर के विधायक भारत भालके (Bharat Bhalke) का बीते दिन शुक्रवार को निधन हो गया. वो पुणे के रूबी हॉल अस्पताल (Ruby Hall Clinic) में भर्ती थे. बीते कुछ समय से भारत भालके कोरोना से संक्रमित (Corona Infection) थे. कोरोना संक्रमण के बाद ही उन्हें 30 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

बता दें, अस्पताल में उनकी तबीयत विगड़ती गई और वे किडनी की समस्या से ग्रसित हो गये थे. उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया था, लेकिन तमाम तरह के इलाज के बावजूद उनका शुक्रवार को निधन हो गया. इससे पहले बीते शुक्रवार को ही एनसीपी नेता शरद पवार ने अस्पताल में आकर उनसे मुलाकात कर उनके स्वास्थय की जानकारी ली थी.

60 साल के विधायक भारत भालके लगातार तीन बार पंढरपुर-मंगलवेधा सीट से विधायक रहे हैं. उनकी राजनीतिक सफर भी काफी दिलचस्प रहा है. 2009 में उन्होंने डिप्टी सीएम रहे विजयसिंह मोहिते पाटील को पंढरपुर सीट से हरा दिया थी. इस जीत ने उनकी ख्याति में चार चांद लगा दिये थे. उसी के बाद से लोग उन्हें जायंट किलर कहने लगे थे

इसी तरह साल 2014 में कांग्रेस के टिकट पर उन्होंने पंढरपुर सीट से चुनाव जीता. फिर 2019 में वो एनसीपी में शामिल हो गये. और तीसरी बार इसी सीट से विधायक बने. हालांकि उन्होंने पहले बीजेपी ज्वाईन की थी लेकिन टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने बीजेपी छोड़ एनसीपी की टिकट पर चुनाव लड़ा, और जीत दर्ज की.

Also Read: जेएनएसी का स्वच्छता सर्वेक्षण : बिष्टुपुर थाना, फल मार्केट और विजया गार्डेन स्वच्छता में अव्वल, अब इनकी भी होगी रैंकिंग

उनकी मौत से एनसीपी को गहरा झटका लगा है. पार्टी में शामिल होने के बाद से ही उन्होंने पार्टी की मजबूती के लिए कई काम किये. एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार से भी उनके अच्छे संबंध थे. उनकी मौत से पूरे राज्य में शोक है. सबसे गहरा धक्का पंढरपुर के लोगों को लगा है. जिन्होंने अपना नेता खो दिया है. भारत भालके का सरकोली में कल यानी रविवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा.

Also Read: ‘ये किसान आंदोलन नहीं शाहीनबाग 2 की तैयारी है…’, धरने पर बैठे किसानों को देख सोशल मीडिया पर हाईट्रेंड

posted by : Pritish Sahay

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola