Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में फिर आएगा भूचाल, BJP के साथ हाथ मिलाएंगे अजित पवार?

अजित पवार के समर्थन में 30 से 34 एनसीपी विधायक आ गये हैं. सभी विधायकों ने बीजेपी के साथ हाथ मिलाने का समर्थन दे दिया है. महाराष्ट्र में एनसीपी के कुल 53 विधायक हैं, अगर एनसीपी में टूट होती है, तो यह शरद पवार के लिए बहुत बड़ा झटका हो सकता है.
महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर से भूचाल के संकेत मिल रहे हैं. ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता अजित पवार भारतीय जनता पार्टी के साथ हाथ मिला सकते हैं. कहा जा रहा है कि जिस तरह से एकनाथ शिंदे ने बगावत कर उद्धव ठाकरे को झटका दिया था, ठीक उसी तरह अजित पवार भी शरद पवार को झटका देंगे.
30-34 एनसीपी विधायकों का अजित पवार को समर्थन
टीवी न्यूज चैनल के हवाले से खबर है कि अजित पवार के समर्थन में 30 से 34 एनसीपी विधायक आ गये हैं. सभी विधायकों ने बीजेपी के साथ हाथ मिलाने का समर्थन दे दिया है. महाराष्ट्र में एनसीपी के कुल 53 विधायक हैं, अगर एनसीपी में टूट होती है, तो यह शरद पवार के लिए बहुत बड़ा झटका हो सकता है.
संजय राउत का दावा, राकांपा कभी भाजपा से हाथ नहीं मिलाएगी
अजित पवार के बीजेपी के साथ हाथ मिलाने की खबर पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने दावा किया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) कभी भी ऐसा नहीं करेगी. उन्होंने कहा, एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने हाल ही में उद्धव ठाकरे से कहा है कि अगर कोई व्यक्तिगत रूप से भाजपा में शामिल होने का फैसला लेता है तो भी उनकी पार्टी भाजपा से कभी हाथ नहीं मिलाएगी.
Also Read: आदित्य ठाकरे ने किया बड़ा दावा, कहा- मातोश्री आकर रोने लगे थे एकनाथ शिंदे, जेल जाने की कही थी बात
एकनाथ शिंदे के 16 विधायकों के अयोग्यता मामले में सुप्रीम कोर्ट में होना है फैसला
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना के 16 विधायकों को अयोग्य घोषित करने का अनुरोध करने वाली याचिका फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में लंबित है. ऐसी खबर है कि अगर शिंदे के विधायकों को अयोग्य ठहराया जाता है, तो भाजपा-शिंदे सरकार अल्पमत में आ जाएगी, वैसी स्थिति अजित पवार बीजेपी-शिंदे सरकार को अपना समर्थन दे सकते हैं.
दादा भुसे बोले- कुछ भी हो सकता है
एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना के नेता व राज्य में मंत्री दादा भुसे ने कहा, अजित पवार कई साल से राकांपा में बेचैनी महसूस कर रहे हैं. हम सभी यह जानते हैं. कुछ भी हो सकता है.
अजित पवार ने अटकलों को आधारहीन बताया
राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता अजित पवार ने अटकलों को आधारहीन बताया और उन्होंने मुंबई में केन्द्रीय गृहमंत्री व भाजपा नेता अमित शाह से मुलाकात से इंकार किया. अजित पवार से जब भविष्य में उनके कदमों पर लग रही अटकलों के संबंध में पूछा गया तो, राकांपा नेता ने कहा, मैं मंत्रियों दादा भुसे, गुलाबराव पाटिल और उदय सावंत की अपने बारे में टिप्पणियां पढ़ रहा हूं. मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि मुझसे इतना प्यार क्यों जताया जा रहा है. हम संयुक्त रूप से एमवीए को मजबूत बनाने के लिए काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ये बेमतलब की बातें हैं.
महाराष्ट्र में एनसीपी, कांग्रेस और उद्धव ठाकरे के बीच गठबंधन
महाराष्ट्र में इस समय राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और कांग्रेस महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) का हिस्सा हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










