महाराष्ट्र में 'शिवसेना' के विज्ञापन पर बवाल, बालासाहेब ठाकरे गायब, पीएम मोदी की एंट्री, राजनीति तेज

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 13 Jun 2023 6:59 PM

विज्ञापन

विज्ञापन पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने शिंदे नीत शिवसेना को ‘मोदी-शाह की शिवसेना’ करार दिया, वहीं शिवसेना नेता और राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने कहा कि शिंदे और फडणवीस भाइयों की तरह काम कर रहे हैं और विपक्ष इससे ईर्ष्या करता है.

विज्ञापन

महाराष्ट्र में एक विज्ञापन को लेकर राजनीति तेज हो गयी है. दरअसल मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने मंगलवार को विभिन्न अखबारों में पूरे पन्ने का विज्ञापन जारी किया जिसका शीर्षक था, राष्ट्र में मोदी, महाराष्ट्र में शिंदे सरकार. विज्ञापन में ऊपर शिवसेना का चुनाव चिह्न ‘तीर-कमान’ है. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिंदे की तस्वीर हैं. गौर करने वाली बात यह है कि इस विज्ञापन में शिवसेना संस्थापक दिवंगत बालासाहेब ठाकरे की कोई तस्वीर नहीं है जबकि पहले शिवसेना के हर इश्तहार में ठाकरे का चित्र प्रमुखता से होता था. अब इसी बात को लेकर एनसीपी नेता अजित पवार ने हमला किया है.

शिवसेना (यूबीटी) ने शिंदे नीत शिवसेना को ‘मोदी-शाह की शिवसेना’ बताया

विज्ञापन पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने शिंदे नीत शिवसेना को ‘मोदी-शाह की शिवसेना’ करार दिया, वहीं शिवसेना नेता और राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने कहा कि शिंदे और फडणवीस भाइयों की तरह काम कर रहे हैं और विपक्ष इससे ईर्ष्या करता है.

सर्वे में फडणवीस से ज्यादा शिंदे को बताया गया लोकप्रिय

एक सर्वेक्षण का हवाला देते हुए यह इश्तहार प्रकाशित किया गया है जिसमें शिंदे को मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस की तुलना में अधिक लोगों की पसंद वाला नेता दर्शाया गया है. विज्ञापन में कहा गया है, मुख्यमंत्री पद के लिए हुए एक सर्वे के अनुसार महाराष्ट्र के 26.1 प्रतिशत लोग एकनाथ शिंदे को और 23.2 प्रतिशत लोग देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद पर देखना चाहते हैं. वरिष्ठ भाजपा नेता फडणवीस 2014 से 2019 तक राज्य के मुख्यमंत्री थे. विज्ञापन में लिखा है, यानी कि महाराष्ट्र के 49.3 प्रतिशत लोग फिर से इस जोड़ी को पसंद करने पर अपनी मुहर लगाते हैं.

Also Read: महाराष्ट्र: कम बारिश से फसल नुकसान होने पर भी किसानों को मिलेगा मुआवजा, एकनाथ शिंदे सरकार ने की बड़ी घोषणा

विज्ञापन पर एनसीपी नेता अजित पवार ने भी किया हमला

विज्ञापन पर एनसीपी नेता अजीत पवार ने हमला करते हुए कहा, मैंने आज तक अपने राजनीतिक जीवन में इस तरह का विज्ञापन नहीं देखा जो आज के अखबारों में देखा. विज्ञापन में पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम शिंदे की फोटो थी. वे (शिवसेना) कहते हैं कि वे बालासाहेब ठाकरे के सैनिक हैं, जबकि विज्ञापन से बालासाहेब ठाकरे और आनंद दीघे की तस्वीरें गायब थीं. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता क्लाइड क्रेस्टो ने दावा किया कि इस विज्ञापन से उन लोगों को दुख हुआ होगा. उन्होंने कहा, अब महाराष्ट्र में भाजपा बनाम शिवसेना का नाटक शुरू हो गया है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola