यूपी में कोविड निगेटिव रिपोर्ट के बाद ही मिलेगी इंट्री, थर्ड वेव को रोकने के लिए लिया गया बड़ा फैसला

Updated:
विज्ञापन

कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान बुरी तरह प्रभावित उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री ने थर्ड वेव को देखते हुए यह निर्णय किया है कि यूपी में प्रवेश के लिए कोविड टेस्ट निगेटिव जरूरी होगा.

विज्ञापन

कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान बुरी तरह प्रभावित उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री ने थर्ड वेव को देखते हुए यह निर्णय किया है कि यूपी में प्रवेश के लिए कोविड टेस्ट निगेटिव जरूरी होगा.

विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ ने आज यह आदेश प्रदेश के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक के बाद जारी किया. आदेश में कहा गया है कि जिन राज्यों में कोविड संक्रमण की दर तीन प्रतिशत या उससे अधिक है वहां से आने वालों को कोविड निगेटिव लाना अनिवार्य होगा, यह रिपोर्ट चार दिन से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए. हालांकि में यह भी कहा गया है कि जिन लोगों ने वैक्सीन की दोनों डोज ले ली है उनके लिए यह नियम नहीं होगा.

आदेश में कहा गया है गया है सड़क, रेल, वायुमार्ग या अपने साधनों के जरिये यूपी आ रहे लोगों पर भी यह नियम लागू होगा. योगी आदित्यनाथ ने आ आज अपने सरकारी आवास पर यह बैठक की. बैठक में वैक्सीनेशन को प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया गया.

Also Read: India Vs Sri Lanka LIVE Score: श्रीलंका को 7वां झटका, चहल ने शनाका को बनाया अपना दूसरा शिकार, SL 218/7 (46)

बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को यह जानकारी दी कि प्रदेश के सात जिलों अलीगढ़, चित्रकूट, हाथरस, कासगंज, महोबा, शामली व श्रावस्ती कोविड फ्री हो गया है. प्रदेश में कोरोना के मरीज भी मात्र 59 ही आये हैं. कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए सरकार ने कांवड़ यात्रा को भी रद्द कर दिया है.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola