UP Weather Update: यूपी में गर्मी ने छुड़ाए पसीने, लू चलने से पहले यहां तेज हवाएं-बारिश के आसार, जानें डिटेल

UP Weather Update: प्रदेश में शनिवार के बाद रविवार को भी राजधानी लखनऊ, आसपास के क्षेत्रों और अन्य स्थानों पर चिलचिलाती धूप की वजह से तापमान में इजाफा देखने को मिला. मौसम की मार के कारण रविवार को छुट्टी होने के बावजूद लोगों ने बाहर निकलने से परहेज किया. इस वजह से सड़कों पर वाहनों का कम दबाव रहा.
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के मौसम में अब गर्मी का कहर दिखने लगा है. मई में कुछ दिन राहत मिलने के बाद अब गर्मी अपना प्रभाव दिखा रही है. इस वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में इजाफा हुआ है. खासतौर से दिन के वक्त बाहर निकलने लोगों के पसीने छूटने लगे हैं.
प्रदेश में शनिवार के बाद रविवार को भी राजधानी लखनऊ, आसपास के क्षेत्रों और अन्य स्थानों पर चिलचिलाती धूप की वजह से तापमान में इजाफा देखने को मिला. मौसम की मार के कारण रविवार को छुट्टी होने के बावजूद लोगों ने बाहर निकलने से परहेज किया. इस वजह से सड़कों पर वाहनों का कम दबाव रहा. मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में लू के कहर की संभावना जताई है. इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से छह डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है.
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर बना हुआ है. वहीं एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र झारखंड और शामिल होने वाले क्षेत्र पर बना हुआ है. देश में बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी के ऊपर अत्यधिक गंभीर चक्रवात मोचा उत्तर पूर्व की ओर बढ़ गया है. इसके रविवार को एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में दक्षिण-पूर्व बांग्लादेश और उत्तरी म्यांमार तट को पार करने की उम्मीद है. इसकी वजह से कुछ स्थानों पर तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है.
Also Read: UP Nikay Chunav Results: भाजपा को चुनौती नहीं दे पाया विपक्ष, देखें मेयर पद की 17 सीटों पर जीत-हार का आंकड़ा
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मई में अब तक बारिश और हवा में नमी के कारण गर्मी का असर नहीं हो रहा था. अब हवाओं ने अपना रूख बदला है और इसमें गर्माहट देखने को मिल रही है. गुजरात और राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं की वजह से से यूपी में तापमान में इजाफा होगा, जिससे मौसम शुष्क रहेगा. आने वाले दिनों में तेज गर्म हवाओं के थपेड़े भी लोगों को परेशान करेंगे.
प्रदेश में रविवार को दिन के बाद अब रात में मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. सभी जगह धूप का असर दिखाई दे रहा है. वहीं आगरा, मेरठ और गाजियाबाद सहित कुछ जगह आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. सोमवार को नोएडा और आसपा के क्षेत्र में दिन के समय तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है.
-
लखनऊ में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री
-
आगरा में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री
-
कानपुर में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री
-
प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 43 डिग्री
-
वाराणसी में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 43 डिग्री
-
बरेली में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री
-
मेरठ में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री
-
गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री
-
नोएडा में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 43 डिग्री
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjay Singh
working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




